Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इंस्टाग्राम से सरनेम हटाने पर सुनीता ने दी यह रिएक्शन, बेवजह कही गई घटिया बातों से इस एक्ट्रेस को लगता है बुरा

दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। कभी कहा जाता है कि उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 2:44:50

2 News : इंस्टाग्राम से सरनेम हटाने पर सुनीता ने दी यह रिएक्शन, बेवजह कही गई घटिया बातों से इस एक्ट्रेस को लगता है बुरा

दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। कभी कहा जाता है कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं है तो कभी बात तलाक तक पहुंचती दिखती है। सुनीता ने इस दौरान कई इंटरव्यू दिए जिनसे ऐसा लगा कि वास्तव में उनका गोविंदा से रिश्ता पटरी से उतरा हुआ है। हालांकि सुनीता यह भी साफ कर चुकी हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है और सब सही चल रहा है। अब एक बार फिर अटकलों का बाजार गरम हो गया है क्योंकि सुनीता ने कुछ ऐसा किया जिससे शक पैदा हो गया। दरअसल सुनीता ने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम हटा दिया है। वैसे उन्होंने इसकी वजह भी बता दी है, जिससे लोग गलत नहीं समझे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुनीता ने कहा कि मैंने आहूजा सरनेम हटाया और अपने नाम में एक्स्ट्रा S जोड़ा है। लेकिन ये बदलाव मैंने न्यूरोलॉजी की वजह से किया है। मुझे नाम और फेम चाहिए और किसको ऐसा नहीं चाहिए। इस पर सुनीता से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें इससे फायदा हुआ? तब उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल देखो ना मैं कितनी वायरल हो रही हूं पिछले कुछ महीनों से। मैं पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हूं और सरनेम हटाने का मतलब ये नहीं है कि कोई गड़बड़ है। मैं आहूजा हूं और ये कभी बदल नहीं सकता है। ये सरनेम तभी हटेगा जब मैं इस दुनिया से चली जाऊंगी।

गोविंदा से तलाक की खबर पर सुनीता ने कहा कि हम एक हैप्पी फैमिली हैं। जब तक कि हमारी तरफ से कुछ कहा नहीं जाता फालतू की बातों पर विश्वास ना करें। बता दें गोविंदा और सुनीता के बेटी टीना और बेटा हर्षवर्धन आहूजा हैं। हर्षवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। गोविंदा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे कई सालों से फिल्मों से दूर हैं। फैंस चाहते हैं कि वे जल्द ही फिर से अपनी कॉमेडी और डांस का जादू चलाए।

चित्रांगदा सिंह ने कहा, महिलाओं को लुक्स सुधारने पर मिलते हैं ताने

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और चित्रांगदा की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। इस बीच चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू में बताया कि महिलाओं को अपने लुक्स सुधारने के लिए ज्यादा ताने सुनने पड़ते हैं, जो सही नहीं है। उनका मानना है कि अगर किसी को अपनी खूबसूरती बढ़ाने से आत्मविश्वास मिलता है, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

वरिंदर चावला के यूट्यूब चैनल पर चित्रांगदा ने कहा कि अगर कोई इंसान अपने लुक्स पर काम करना चाहता है और इससे उसका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, तो ये बिल्कुल ठीक है। समय के साथ हम सब बदलते हैं, इसलिए किसी एक फैसले की वजह से किसी को पूरी तरह गलत ठहराना सही नहीं है। सुझाव देना अलग बात है, लेकिन ट्रॉलिंग कुछ और ही होती है। अगर कोई सही तरीके से आलोचना करे, तो उसे समझा जा सकता है, लेकिन जब लोग बिना वजह घटिया बातें कहते हैं, तो बहुत बुरा लगता है।

कई बार ऐसी बातें पढ़कर मैं चौंक जाती हूं। इस बीच चित्रांगदा ने जूम के साथ बातचीत में अक्षय कुमार के साथ ट्यूनिंग पर बात की। दोनों ‘हाउसफुल 5’ से पहले ‘देसी बॉयज’ और ‘खेल खेल में’ फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। चित्रांगदा ने हमें कई बार यह एहसास ही नहीं होता कि अक्षय कितनी मेहनत करते हैं, क्योंकि वे सब कुछ बहुत आसानी से कर जाते हैं। जब वे कॉमेडी करते हैं, चेहरा बनाते हैं, चिल्लाते हैं या उछलते-कूदते हैं, तो उनमें कोई झिझक नहीं होती। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कैसा लगेगा।

जो काम वो करते हैं, उसमें उनका आत्मविश्वास देखने लायक होता है। वे एक बेहतरीन एक्टर हैं। लोगों को हंसाना आसान काम नहीं होता और ये उनके पास नेचुरल टैलेंट है। मैं उनसे कोई भी सलाह मांग सकती हूं। अगर मुझे कोई ड्रेस आरामदायक नहीं लगती थी, तो वह मुझे बदलने के लिए कहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका