न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब भी खुश होती हैं तो शराब पीती हैं सुनीता, अकेली मनाती हैं बर्थडे, …तो नीलम के साथ शादी कर लेते गोविंदा

दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 1:47:23

2 News : जब भी खुश होती हैं तो शराब पीती हैं सुनीता, अकेली मनाती हैं बर्थडे, …तो नीलम के साथ शादी कर लेते गोविंदा

दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे करती हैं। अब सुनीता ने हाल ही में बताया कि उन्हें शराब पीना बहुत पसंद है। उन्होंने साफ किया कि वह हर रोज शराब नहीं पीती हैं। वह शराब को हाथ सिर्फ उसी दिन लगाती हैं जिस दिन वह बहुत खुश रहती हैं। सुनीता ने कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये मेरी फेवरेट जगह है और ब्लू लेबल मेरी फेवरेट शराब। जब भी मैं खुश होती हूं, मैं शराब पीती हूं।

उदाहरण के तौर पर, अभी कुछ दिन पहले जब मेरे बेटे यशवर्धन का लॉन्च हुआ था तब मैं इतनी खुश थी कि मैंने अकेले एक पूरी बोतल खत्म कर ली थी। जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तब भी मैं पूरी बोतल खत्म कर लेती हूं। मैं हर दिन शराब नहीं पीती हूं, सिर्फ रविवार के दिन ही पीती हूं। उस दिन मेरा चीट डे होता है। जब सुनीता से पूछा गया कि वह अपना जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट करती हैं तब उन्होंने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर खुद के साथ समय बिताती हैं।

सुनीता ने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों की देखभाल में निकाल दी, लेकिन अब वे बड़े हो गए हैं इसलिए अब मैं खुद के साथ समय बिताती हूं। मैं अपने हर जन्मदिन पर अकेली बाहर जाती हूं। कभी माता के मंदिर तो कभी गुरुद्वारा। फिर जैसे ही रात के 8 बजते हैं, मैं बोतल खोलती हूं और अकेली केक काटकर दारू पीती हूं। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है। मैं अपने बर्थडे पर पिछले 12 सालों से ऐसे ही एन्जॉय करती आ रही हूं। दोनों बैलेंस हो जाता है।

मेरी पूजा भी हो जाती है और पार्टी भी हो जाती है। आपका जन्म होता है, आप अकेले पैदा होते हो। जिंदगी खुद के लिए भी जीना चाहिए। सुनीता ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं। दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। जहां सुनीता अपने दोनों बच्चों यशवर्धन और टीना के साथ रहती हैं तो वहीं गोविंदा अकेले दूसरे घर में रहते हैं।

sunita ahuja,govinda,govinda sunita,govinda sunita marriage,sunita birthday,sunita drink,neelam kothari,actress neelam,govinda neelam

गोविंदा और नीलम की जोड़ी ने कई सफल फिल्मों में साथ किया काम

गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, लेकिन उनका रिश्ता नीलम कोठारी के साथ सबसे ज्यादा चर्चित रहा। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं और दर्शकों ने इस जोड़ी को बहुत पसंद किया। गोविंदा भी नीलम के दीवाने हो गए थे और उन्होंने मंगेतर सुनीता आहूजा से सगाई तक तोड़ दी थी। गोविंदा ने स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब मेरा करिअर उफान पर था, तो इसका असर मेरे और सुनीता के रिश्ते पर पड़ने लगा।

सुनीता इनसिक्योर हो गईं और हमारे झगड़े होने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि मैंने सुनीता से कहा कि वह मुझे छोड़ दे और मैंने सगाई तोड़ दी। अगर सुनीता ने झगड़े के 5 दिन बाद फोन करके शादी की बात नहीं की होती, तो मैं नीलम से शादी कर लेता। नीलम को एक साल बाद पता चला कि मैं शादीशुदा था। मैंने नीलम को नहीं बताया क्योंकि मैं हमारी हिट जोड़ी को नहीं तोड़ना चाहता था। मैंने अपने प्रोफेशनल फायदे के लिए हमारे पर्सनल रिश्ते का इस्तेमाल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ