न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बिग बॉस’ का ऑफर मिलने पर सुनीता ने दिया करारा जवाब, गोविंदा के लिए घर में नौकरानी बनीं मंत्री की बेटी

गोविंदा (60) ने कई सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया। उनका करिअर 80 के दशक में शुरू हुआ और 90 के दशक में चरम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 11:17:25

‘बिग बॉस’ का ऑफर मिलने पर सुनीता ने दिया करारा जवाब, गोविंदा के लिए घर में नौकरानी बनीं मंत्री की बेटी

गोविंदा (60) ने कई सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया। उनका करिअर 80 के दशक में शुरू हुआ और 90 के दशक में चरम पर पहुंच गया। यूं तो गोविंदा ने फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाई है, लेकिन उनके डांस और कॉमेडी स्टाइल ने आज तक लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की जो हाल ही एक इंटरव्यू के कारण जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सुनीता ने कई मसलों पर खुलकर बात की।

टाइम आउट विद अंकित के पॉडकास्ट में सुनीता से पूछा गया कि क्या वह ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट बनकर जाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं इंविटेशन का इंतजार कर रही हूं। अगर वह मुझे बुलाएंगे तो उनके शो की अच्छी रेटिंग होगी। करण भी जैमिनी हैं और मैं भी। इसके बाद सुनीता से पूछा गया कि क्या वह ‘बिग बॉस’ करेंगी तो उन्होंने कहा कि वे पिछले 4 साल से मुझे ऑफर दे रहे हैं। ओटीटी वर्जन के लिए भी जो अनिल कपूर ने होस्ट किया था।

वे मेरे पास 2 बार आए उसके लिए। मैंने कहा तुम पागल हो? तुम्हें लगता है कि मैं टॉयलेट क्लीन करूंगी? आप मुझसे ये सवाल पूछ रहे हो, लेकिन आप क्या यह सवाल शाहरुख खान की पत्नी से करोगे? क्या आपको लगता है कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है? मैं ‘बिग बॉस’ देखती भी नहीं हूं। शो के प्रोड्यूसर ने ना सिर्फ मुझे बल्कि मेरी बेटी को भी ऑफर दिया है।

मैंने उनसे कहा कि क्या तुम जानते हो तुम किससे बात कर रहे हो। मेरे पास तब आना जब तुम सलमान खान के साथ मुझे होस्ट करते देखना चाहते हो। उल्लेखनीय है कि साल 1987 में सुनीता की शादी हुई थी और तब वह 18 साल की थीं। उनके एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन है।

sunita ahuja,govinda,sunita govinda,actor govinda,comedian govinda,bigg boss,koffee with karan,sunita govinda marriage,Salman Khan,shahrukh khan

शादी के बाद गोविंदा ने सुनीता को किया छोटे कपड़े पहनने से मना

सुनीता ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि गोविंदा को लेकर इतनी दीवानगी थी कि कुछ लड़कियां तो उन्हें स्टेज पर देखने के बाद बेहोश हो जाया करती थीं। सुनीता ने कहा कि एक लड़की हमारे घर में 20-22 दिन नौकरानी बनकर रही। मुझे उसे देखकर लगता था कि वो अच्छे घर से है। मैंने अपनी सासू मां को कहा कि लड़की को न बर्तन धोने आते हैं और न ही घर की साफ-सफाई करनी आती है। वो यंग भी थी लेकिन मुझे कुछ डाउट हो रहा था।

वो रात में देर तक जागती थी और गोविंदा का इंतजार करती रहती थी। मैं ये देखकर चौंक गई। मैंने उसका बैकग्राउंड चेक करवाया तो पता चला कि वो तो किसी बड़े मिनिस्टर की बेटी थी जो कि गोविंदा की फैन थी। जब मैंने उससे सच्चाई पूछी तो वो रोने लगी और उसने कबूला कि वो गोविंदा के लिए ही नौकरानी बनकर उनके घर में रह रही थी।

बाद में उसके पिता 4-4 कारें लेकर उसे लेने आए। मैंने गोविंदा के लिए इस तरह की फैन फॉलोइंग देखी है। सुनीता ने आगे बताया कि शादी के बाद गोविंदा ने उन्हें छोटे कपड़े पहनने से मना कर दिया। तब मैंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइनें छोटे कपड़े पहनकर आ गईं तो चलेंगी बीवी ने पहना तो नहीं चलेगा। तब वे कहते थे कि मेरी मां को ये पसंद नहीं आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री