न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा के बारे में सवाल पूछने पर सुनीता ने दी ऐसी रिएक्शन, फैंस कर रहे ट्रॉल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी लोगों को काफी अच्छी लगती है। दोनों जब भी साथ होते हैं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 11:18:11

गोविंदा के बारे में सवाल पूछने पर सुनीता ने दी ऐसी रिएक्शन, फैंस कर रहे ट्रॉल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी लोगों को काफी अच्छी लगती है। दोनों जब भी साथ होते हैं तो लाइमलाइट चुरा लेते हैं। वे पूरे मस्ती के मूड में नजर आते हैं। हालांकि पिछले दिनों लगातार ऐसी खबरें आईं जिससे लगने लगा कि यह जोड़ी टूटने वाली है। सुनीता ने कुछ ऐसे इंटरव्यू दिए जिनमें उनकी गोविंदा से दूरी नजर आ रही थी। यहां तक की बात तलाक तक पहुंच गई थी जिसे लेकर काफी हल्ला मचा। बाद में साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं है और उन दोनों का साथ बना रहेगा।

बहरहाल इन अफवाहों के सामने आने के बाद सुनीता को गुरुवार (27 मार्च) शाम पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखा गया। सुनीता मुंबई में एक अवार्ड शो में शामिल हुईं। सुनीता सीक्विन कोर्ड-सेट में पहुंची थीं जिसकी टॉप पर फ्लोरल डिटेलिंग हो रखी थी। उन्होंने बाल खुले छोड़े हुए थे और ग्लैम मेकअप कर रखा था। इस दौरान सुनीता के साथ उनके बेटे यशवर्धन और बेटी टीना आहूजा थीं, लेकिन गोविंदा कहीं नजर नहीं आए। गोविंदा को साथ ना देखकर वहां उपस्थित पैपराजी ने सवाल किया, जिस पर सुनीता की रिएक्शन देखने लायक थी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पैप्स ने सुनीता से पूछा कि गोविंदा सर कहा हैं? इस पर सुनीता ने चौंकते हुए कहा “वॉट?” इसके बाद सुनीता ने पैप्स को पोज दिए और इसी बीच पैपराजी ने कहा कि हम गोविंदा सर को मिस कर रहे हैं। तब सुनीता ने कहा, “हम भी कर रहे हैं।” इसके अलावा सुनीता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो टीना के साथ पोज दे रही हैं। पैपराजी बार-बार उनसे गोविंदा के बारे में पूछ रहे हैं जिस पर वो कहती हैं, “हम खुद ढूंढ़ रहे हैं।”

कुछ दिनों पहले सुनीता आहूजा ने कहा था, हम दोनों अलग रहते हैं…

सुनीता के इन जवाबों से गोविंदा के फैंस खुश नहीं हैं। वे चाहते थे कि सुनीता सवालों के सीधे तरीके से जवाब देतीं। सुनीता को काफी ट्रॉल किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा कि वो इस तरह गोविंदा का नाम अनसुना नहीं कर सकतीं। वहीं कुछ ने लिखा कि आज इन्हें लोग गोविंदा के कारण जानते हैं और ये उनके नाम पर ऐसे रिएक्शन दे रही हैं। तलाक की खबरों के बीच सुनीता का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया कि वो और गोविंदा क्यों अलग-अलग रहते हैं।

वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, “हम दोनों अलग रहते हैं। इसका मतलब है कि जब उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वॉइन की, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। तब सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे। जवान बेटी है, हम हैं...हम घर पर शॉर्ट्स पहनकर घूमते हैं तो इसलिए हमने सामने ऑफिस लिया था।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी