न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करवा चौथ पर गोविंदा ने सुनीता को दिया यह तोहफा, इस एक्टर को वीडियो कॉल पर भी नहीं देख पाएंगी पत्नी

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। मीडिया और फैंस बार-बार अटकलें लगाते हैं कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 8:15:37

2 News : करवा चौथ पर गोविंदा ने सुनीता को दिया यह तोहफा, इस एक्टर को वीडियो कॉल पर भी नहीं देख पाएंगी पत्नी

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। मीडिया और फैंस बार-बार अटकलें लगाते हैं कि उनके रिश्ते में कुछ न कुछ गड़बड़ है। वे बहुत कम मौकों पर साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा सुनीता भी गोविंदा के बारे में ऐसी बातें कहती हैं, जो यह साबित करती हैं उनमें दूरियां हैं। हालांकि सुनीता यह दावा भी करती हैं कि कोई दिक्कत नहीं है और गोविंदा हमेशा उनके ही रहेंगे। पिछले दिनों गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के दौरान इस कपल को साथ देख फैंस ने राहत की सांस ली थी। बहरहाल उन्हें लेकर एक और अच्छी खबर है। सुनीता ने आज शुक्रवार (10 अक्टूबर) को करवा चौथ के मौके पर गोविंदा को लेकर पोस्ट की है।

उन्होंने अपना गिफ्ट भी दिखाया। सुनीता ने खुद की जो दो फोटो शेयर की है उनमें उनके गले में सोने का बड़ा हार है। सुनीता के चेहरे पर इसकी खुशी साफ नजर आ रही है। इस नेकलेस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत लाखों में होगी। सुनीता ने कैप्शन में लिखा, “सोना कितना सोना है। गोविंदा...मेरा करवा चौथ गिफ्ट आ गया।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कपल के चाहने वाले इस पर जमकर कमेंट्स कर भगवान का शुक्र जताते हुए खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

वे इस प्यारी जोड़ी को टूटते हुए बिल्कुल नहीं देखना चाहते। दोनों जब भी साथ होते हैं तो उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है और उनका हंसी-मजाक वातावरण को खुशगवार बना देता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले खबर आई कि उनका तलाक होने वाला है। सुनीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। हालांकि बाद में उन्होंने इन खबरों को गलत बताया। गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी। उनके 2 बच्चे टीना और यशवर्धन आहूजा हैं।

यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। गोविंदा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘रंगीला राजा’ थी, जो नहीं चली। तब से ही फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में गोविंदा नए लुक में दिखे थे, जिससे लग रहा है कि वे वापसी को तैयार हैं। गोविंदा अपने डांस और कॉमेडी की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

‘राइज एंड फॉल’ शो में हिस्सा ले रहे हैं अर्जुन बिजलानी, पत्नी नेहा रख रहीं व्रत

एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने परिवार से दूर अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं। इस कारण वे पत्नी नेहा स्वामी के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे। खास बात ये है कि यह पहली बार होगा कि नेहा वीडियो कॉल पर भी पति को नहीं देख पाएंगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नेहा ने कहा कि हमने वीडियो कॉल किया, एक-दूसरे को देखा और उस पल को सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बार यह अलग है। हम एक-दूसरे से बात नहीं कर सकते।

एक-दूसरे को देख नहीं सकते ना ही वीडियो कॉल कर सकते हैं। मैसेज भी नहीं। एक खामोशी है, जो भारी लग रही है लेकिन मैं उनके लिए व्रत रखूंगी उसी प्यार और भरोसे के लिए। पहली बार जब अर्जुन करवा चौथ के त्योहार पर घर से बाहर थे, तब वे अपने शो 'रूहानियत' की शूटिंग कर रहे थे। नेहा ने इसके अलावा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “एकमात्र व्यक्ति जिसके लिए वह हमेशा फॉल होगी...आज, कल और हमेशा।”

तस्वीरों के साथ नेहा ने एक हार्ट इमोजी भी शेयर की है। पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर कपल को करवा चौथ की बधाई दे रहे हैं। बता दें अर्जुन और नेहा की शादी साल 2013 में हुई थी। उन्होंने साल 2015 में बेटे अयान का स्वागत किया। वह इस साल जनवरी में 10 साल का हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड