न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़के सुनील से फैंस हुए नाराज, नेहा ने खुद को बताया आलिया-नीना की लिस्ट में

सुनील शेट्टी पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों के बजाय दूसरे कारणों से ज्यादा सुर्खियां लूट रहे हैं। उनके बयानों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 2:50:45

2 News : मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़के सुनील से फैंस हुए नाराज, नेहा ने खुद को बताया आलिया-नीना की लिस्ट में

सुनील शेट्टी पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों के बजाय दूसरे कारणों से ज्यादा सुर्खियां लूट रहे हैं। उनके बयानों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया जाता है। अब सुनील ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिससे फैंस उनसे नाराज हो गए और उन्हें भला-बुरा कहने लगे। सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें अपनी मिमिक्री जरा भी रास नहीं आई। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर ही मिमिक्री आर्टिस्ट को डांट पिला दी। वीडियो भोपाल के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

इसमें सुनील ने चिढ़ते हुए एक कलाकार को खराब नकल उतारने के लिए फटकार लगाई। सुनील कहते नजर आ रहे हैं कि तब से ये भाईसाहब अलग-अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो मेरी आवाज में हैं ही नहीं। इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी देखी ही नहीं है। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो एक मर्द की तरह बोलता है। ये बच्चे की तरह बोल रहा था। बेटा जब मिमिक्री करते हो तो अच्छी करनी चाहिए। खराब नकल नहीं करनी चाहिए। सुनील को भड़कते देख मिमिक्री आर्टिस्ट को पछतावा होता है और वह माफी मांगते हुए बोलता है, “सॉरी सर। मैं बिल्कुल आपकी मिमिक्री करने की कोशिश नहीं कर रहा था।”

सुनील ने कहा कि कोशिश भी मत करना बेटा। अभी सुनील शेट्टी बनने में टाइम है। बाल बांधने से कुछ नहीं होता। बच्चा है, लगता है सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्में देखी नहीं है इसने। कभी बोले तो आजमा भी सकता हूं। इसके बाद सुनील इवेंट में आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। हालांकि सुनील की नाराजगी देख हर कोई हैरान है। कई यूजर्स ने उन्हें असभ्य बताया तो कई ने उनके इस रवैये को घटिया करार दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “धडकन फिल्म का एक डायलॉग याद आ गया…तू कल भी बदतमीज था और आज भी बदतमीज है।”

एक और यूजर ने लिखा, “स्टेज पर एक बड़े कलाकार को छोटे कलाकार की सरे आम बेइज्जती नहीं करनी चाहिए। ये घमंड के अलावा कुछ नहीं है और कहावत है कि घमंडी का सिर नीचा।” एक ने कमेंट कर लिखा, “ऐसे लोकल मिमिक्री आर्टिस्ट ही तुम्हें लोकल स्टेज पर जिंदा रखे हुए हैं लास्ट कौनसी मूवी थी अपने दम पर सुपरहिट?” इस तरह से सुनील को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। सुनील के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘केसरी वीर’ थी, जो फ्लॉप रही। इसमें उनके साथ सूरज पंचोली और विवेक ओबरॉय भी थे।

suniel shetty,actor suniel shetty,suniel shetty mimicry artist,suniel shetty troll,suniel fan,kesari veer,neha dhupia,actress neha dhupia,neha pregnancy,angad bedi

शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर ट्रॉल किए जाने पर नेहा धूपिया ने कहा…

एक्ट्रेस नेहा धूपिया की बिंदास पर्सनलिटी है। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। नेहा की पहली प्रेग्नेंसी हमेशा विवादों में रही है। नेहा इस मामले में बात करने से कभी पीछे नहीं हटीं और न ही उन्होंने इसे छिपाया। अब एक बार फिर नेहा ने बताया कि वे इन आलोचनाओं और ट्रॉलिंग पर कैसे रिएक्ट करती हैं। नेहा और एक्टर अंगद बेदी ने मई 2018 में शादी की थी और 6 महीने बाद नवंबर में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ।

मिड डे को दिए इंटरव्यू में नेहा ने कहा कि लोगों ने शादी के समय सबसे ज्यादा यही सवाल किया, 'छह महीने में बच्चा कैसे आ गया?' आज भी लोग मुझे शादी से पहले गर्भवती होने को लेकर ट्रॉल करते हैं, लेकिन अब मैंने इसे हल्के में लेना सीख लिया है। कम से कम मैं नीना गुप्ता और आलिया भट्ट की लिस्ट में हूं। आज भी जब किसी एक्ट्रेस के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर आती है तो मुझे भी उसमें टैग किया जाता है। लेकिन प्रेग्नेंसी कोई शर्म की बात नहीं है, यह एक खूबसूरत अनुभव है।

इसी अनुभव ने मुझे फ्रीडम टू फीड नाम का प्लेटफॉर्म शुरू करने के लिए प्रेरित किया, जो मातृत्व से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करने को बढ़ावा देता है। महिलाओं के शरीर और मातृत्व पर चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। गौरतलब है कि नेहा और अंगद की शादी भले ही अचानक और प्राइवेट रही हो, लेकिन आज वे एक खुशहाल परिवार के रूप में जाने जाते हैं। उनकी बेटी मेहर के बाद साल 2021 में बेटे गुरिक सिंह धूपिया बेदी का जन्म हुआ। बता दें नीना और आलिया भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं। जहां नीना ने बिना शादी के ही मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था तो वहीं आलिया ने रणबीर कपूर के साथ शादी के कुछ महीने बाद ही बेटी राहा को जन्म दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह