न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अहान को टारगेट करने पर सुनील ने कहा-सबको कर दूंगा एक्सपोज, सुहाना को अनन्या-शनाया ने ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सुनील शेट्टी तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। लोग सुनील का अंदाज बहुत पसंद करते हैं। सुनील ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 May 2025 1:50:12

2 News : अहान को टारगेट करने पर सुनील ने कहा-सबको कर दूंगा एक्सपोज, सुहाना को अनन्या-शनाया ने ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सुनील शेट्टी तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। लोग सुनील का अंदाज बहुत पसंद करते हैं। सुनील ने मुख्य रूप से एक्शन और कॉमेडी से प्रभावित किया है। सुनील की जैसे ही उनकी बेटी अथिया और बेटे अहान शेट्टी ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अथिया ने कुछेक फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। अथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की है। कपल ने मार्च में एक नन्हीं परी का स्वागत किया। दूसरी ओर, अहान अब तक एकमात्र फिल्म ‘तड़प’ में नजर आए हैं। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया थी।

साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म नहीं चली। अहान (29) इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सुनील ने अहान को लेकर बताया कि उन्हें बेमतलब टारगेट किया जाता है। इतना ही नहीं अहान की ‘बॉर्डर 2’ में भी कास्टिंग पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए। सुनील ने ऐसे लोगों को खरी-खोटी सुनाई है। सुनील ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि अहान की इमेज खराब करने के लिए नेगेटिव आर्टिकल पब्लिश किए गए। कुछ लोग अहान की इमेज खराब करना चाह रहे थे मगर मैंने उसे समझाया कि वो अपने काम पर फोकस करे। वो सिर्फ ‘बॉर्डर 2’ पर फोकस करें।

अहान ने इस फिल्म के लिए कई चीजों को जाने दिया है। बहुत सारी चीजें उसके हाथ से निकल गई हैं ईगो के चक्कर में। उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया और कई इल्जाम लगाए गए। इतना ही नहीं ये भी आरोप लगाया गया कि वो महंगे बॉडीगार्ड्स के साथ आते हैं। अगर आगे ये सब और बढ़ा तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखूंगा और सबको एक्सपोज कर दूंगा, जिनकी धज्जियां उड़ानी है उड़ा दूंगा।

मैंने अहान को एक चीज समझाई है कि इसके आगे कोई फिल्म करो या ना करो लेकिन इस फिल्म में जान लना देना क्योंकि ये आपको जिंदा रखेगी। ये आपको और पापा को सालों तक जिंदा रखने वाली है। 26 जनवरी और 15 अगस्त को तो आप देखोगे ही ये फिल्म। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जारी है। इसमें अहान के साथ सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ सहित कई स्टार हैं।

2 News : अहान को टारगेट करने पर सुनील ने कहा-सबको कर दूंगा एक्सपोज, सुहाना को अनन्या-शनाया ने ऐसे किया बर्थडे विश

25 साल की हुईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, ‘द आर्चीज’ फिल्म में किया था काम

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी एक्ट्रेस सुहाना खान आज गुरुवार (22 मई) को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सुहाना को हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस के साथ सेलेब्स भी सुहाना पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें सुहाना, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन से ही फ्रेंड हैं। अनन्या और शनाया ने सुहाना को सोशल मीडिया के माध्यम से अनूठे अंदाज में विश किया है।

अनन्या ने बर्थडे गर्ल के लिए एक क्यूट निकनेम रखा, जबकि शनाया ने अपनी 'सिस' को शुभकामनाएं भेजीं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। शाहरुख KKR के मालिक हैं। फोटो में सुहाना अपने छोटे भाई अबराम को गले लगाती नजर आ रही हैं, जबकि अनन्या और शनाया उनके साथ इन पलों को एंजॉय कर रही हैं। वे 'चैंपियंस' लिखी हुई बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहनी हैं।

अनन्या ने लिखा, “Happy birthday, my sweet little Suzie Pie!! तुम्हारे जैसा कोई नहीं है। हमेशा खुश रहो सुहाफ @suhanakhan2.” शनाया ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से सुहाना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, सिस्टर।” अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी लिखा, “Happy Birthday to the best @suhanakhan2 को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि सुहाना ने साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था। अब वह पिता के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज