न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील को अमेरिका में 9/11 के बाद पहना दी गई थी हथकड़ी, एक्टर ने यह भी बताया किस महीने बनेंगे नाना

अभिनेता सुनील शेट्टी (63) अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। सुनील ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था और एक्शन हीरो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 8:10:33

2 News : सुनील को अमेरिका में 9/11 के बाद पहना दी गई थी हथकड़ी, एक्टर ने यह भी बताया किस महीने बनेंगे नाना

अभिनेता सुनील शेट्टी (63) अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। सुनील ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था और एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। हालांकि वे और भी कई तरह के किरदारों में नजर आए। अब सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया है कि साल 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 हमले के बाद उन्हें लॉस एंजेलिस में गन पॉइंट पर पकड़ लिया गया था। उस वक्त सुनील अमेरिका में फिल्म 'कांटे' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर और कुमार गौरव समेत और भी कई स्टार्स थे।

फिल्म की कहानी लॉस एंजेलिस की पृष्ठभूमि पर ही आधारित थी। सुनील ने चंदा कोचर के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उस घटना को याद किया। सुनील ने कहा कि जब यह घटना घटी तब मैं अपने होटल में था और मुझे घुटनों के बल बैठना पड़ा और हथकड़ी भी लगाई गई थी। मुझे बंदूक की नोक पर घुटनों के बल बिठा लिया क्योंकि मेरी दाढ़ी थी। हमने कुछ दिन शूटिंग की और फिर होटल जा रहा था। मैं लिफ्ट में था और अपनी चाबी भूल गया था। तो वहां लिफ्ट में एक अमेरिकी था।

वो मुझे देखता रहा और मैंने उससे पूछा कि तुम्हारे पास चाबी है? क्योंकि मैं अपनी चाबी भूल गया हूं और मेरा स्टाफ बाहर गया है। वह भागा और हल्ला मचा दिया। पुलिसवाले बंदूक लेकर आ गए और मुझसे कहा घुटनों के बल बैठो, नहीं तो गोली मार देंगे। मैं बुरी तरह शॉक में था और घुटनों के बल बैठा था। मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है। इसलिए घुटनों पर बैठना पड़ा। उन्होंने मुझे हथकड़ी लगा दी। तब प्रोडक्शन क्रू ने आकर दखल दिया। होटल का एक मैनेजर पाकिस्तानी था।

वो आया और उसने बताया कि ये एक्टर हैं। उस वक्त हमने जो झेला, वो एकदम पागल कर देने वाला था। मैं नहीं जानता था कि अब आगे क्या होने वाला है। मैंने चाबी के लिए कुछ इशारा किया था और उसे गलत समझ लिया गया। शायद उस शख्स को अंग्रेजी नहीं आती थी और इसलिए वह भाषा नहीं समझ पाया।

suniel shetty,actor suniel shetty,america attack,kaante movie,suniel gunpoint,athiya shetty,actress athiya shetty,kl rahul,athiya mother

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ हुई है शादी

सुनील शेट्टी जल्द ही नाना बनने वाले हैं। उनकी बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने कुछ समय पहले अनाउंस किया था कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बाद अथिया को कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। हालांकि उन्होंने डिलीवरी डेट नहीं बताई, लेकिन अब सुनील ने इसका खुलासा कर दिया है। पॉडकास्ट में सुनील से पूछा गया कि शेट्टी परिवार में डिनर टेबल पर बातचीत कैसी होती है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी शायद मेरे नाती के बारे में।

कोई अन्य बातचीत नहीं है और हम कोई अन्य बातचीत नहीं चाहते हैं। हम अप्रैल में अपने नाती या फिर नातिन से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अथिया अब ‘सबसे खूबसूरत’ दिखती हैं। हमारे परिवार में हर चीज बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, चाहे वह लड़का हो, चाहे वह लड़की हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने हमेशा सोचा है कि जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती है, तो वह सबसे खूबसूरत लगती है।

उल्लेखनीय है कि अथिया ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद जनवरी 2023 में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की थी। उनकी शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और फ्रेंड्स शामिल हुए थे। अथिया ने ‘हीरो’, ‘मुबारका’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ