न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल ने जमाया शतक तो खुश हुई शेट्टी फैमिली! फैंस ने सुनील से पूछा-कब होगी अथिया से शादी?

भारतीय क्रिकेट टीम करीब दो महीने से इंग्लैंड में है। उसने पहले साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 12:12:56

राहुल ने जमाया शतक तो खुश हुई शेट्टी फैमिली! फैंस ने सुनील से पूछा-कब होगी अथिया से शादी?

भारतीय क्रिकेट टीम करीब दो महीने से इंग्लैंड में है। उसने पहले साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले उसे करीब डेढ़ महीने का ब्रेक मिल गया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमते नजर आए।

लोकेश राहुल भी तब अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे। उनकी दोस्ती सोशल मीडिया से सार्वजनिक हो गई। अब राहुल-अथिया की फ्रेंडशिप एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, राहुल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में 84 और अब लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को नाबाद शतक जमाया। इसके बाद हर कोई उनका कायल हो गया। ऐसे में भला अथिया, उनके भाई अहान व पिता कैसे पीछे रहते।


suniel shetty,actor suniel shetty,athiya shetty,ahan shetty,lokesh rahul,lords test,rahul athiya affair,athiya fans,bollywood news in hindi

सुनील ने राहुल को बर्थडे गिफ्ट के लिए कहा थैंक्स

अथिया ने राहुल की उपलब्ध का जश्न अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर मनाया है। सुनील शेट्टी ने भी राहुल के शतक वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिस पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। 11 अगस्त को 60 साल के हुए सुनील ने लिखा कि क्रिकेट के मक्का पर 100. बधाई और भगवान आपको खुब तरक्की दे बाबा के.एल. राहुल. और हां, मेरे बर्थडे गिफ्ट के लिए भी शुक्रिया। बस फिर क्या था, प्रशंसकों के कमेंट्स की झड़ी लग गई। अहान ने भी राहुल के शतक का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपलोड किया।

फैंस ने राहुल को दामादजी तो सुनील को ससुरजी से किया संबोधित

फैन्स अथिया और राहुल की दोस्ती को शादी के रिश्ते में बदलते देखने को बेकरार हैं। उन्होंने सुनील शेट्टी से इस बारे में सवाल करने शुरू कर दिए। कइयों ने राहुल को दामादजी तो सुनील शेट्टी को ससुरजी कह दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ससुरजी खुश हुए।' वहीं एक ने तो दोनों की शादी पर ही सवाल करते हुए लिखा, 'आपकी बेटी से शादी कब होगी राहुल की?' एक फैन ने कहा- 'दामादजी ने लगाया शतक।' एक ने लिखा, क्या अब अथिया और राहुल का रिश्ता पक्का समझें। दूसरे ने लिखा कि अथिया, राहुल के लिए लेडी लक लेकर आई है। हालांकि राहुल और अथिया ने अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका