न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील ने कपिल के शो में जैकी, गोविंदा, सनी के लिए कही यह बात, संजय को लेकर बताया मजेदार किस्सा

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों हास्य से भरपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन जारी है। इसके लेटेस्ट एपिसोड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 2:12:39

2 News : सुनील ने कपिल के शो में जैकी, गोविंदा, सनी के लिए कही यह बात, संजय को लेकर बताया मजेदार किस्सा

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों हास्य से भरपूर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन जारी है। इसके लेटेस्ट एपिसोड में सुनील शेट्टी और संजय दत्त पहुंचे। इस दौरान सुनील ने अपने करिअर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। सुनील ने बताया कि कैसे डेब्यू फिल्म 'बलवान' रिलीज होने पर उनका मजाक उड़ाया गया। सुनील ने कहा कि जब 'बलवान' आई थी उसके बाद मुझे 'वुडन' कहा गया कि बकवास एक्टर है, उसको वापस उडुपी जाना चाहिए, रेस्टोरेंट में काम करना चाहिए। बुरा तो बहुत लगा था, और जब मैंने सोचा कि हां यार मैंने एक्टिंग कभी सीखी ही नहीं थी।

मौका मिला एक्शन किया, मैं घुस गया। हर बच्चा समझता है कि मैं अगला अमिताभ बच्चन बनूंगा, तो तुम आगे बढ़ो, लेकिन उतना आसान नहीं है। सक्सेस के बाद भी मुझे स्ट्रेस था कि एक्टिंग नहीं आती, अगली फिल्म में क्या करूंगा? लेकिन तब मैंने निश्चित रूप से सोचा था कि ‘संजू’ को देखो, उनकी चाल को देखो, उनकी पर्सनलिटी को देखो। जैकी दादा को देखो, ची ची भैया (गोविंदा) को देखो, सनी पाजी को देखो। मेरे लिए ये सब मेरे हीरो हैं। तो वो इसीलिए था कि मैं कहीं न कहीं सिक्योर था और इनसे मैंने सीखा।

तो वो मानसिकता आजकल के बच्चों में है नहीं, क्योंकि वर्चुअल दुनिया ने सबको डरा दिया है। उल्लेखनीय है कि सुनील ने शुरुआती दौर में 27 महीने में लाइन से 7 हिट फिल्में दी थीं। उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’ 11 सितंबर 1992 को रिलीज हुई थी। भले ही सुनील की एक्टिंग की आलोचना हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसी के साथ बॉलीवुड को एक नया एक्शन हीरो मिल गया। इसमें सुनील का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि सुनील 64 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी कमाल है। उनकी पिछली फिल्म ‘केसरी वीर’ इसी साल रिलीज हुई थी। इसमें विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली भी थे।

suniel shetty,actor suniel shetty,sanjay dutt,actor sanjay dutt,suniel sanjay,the great indian kapil show,kapil sharma

सुनील शेट्टी ने कहा कि आज भी बचपन की जैसे शरारती हैं संजय दत्त

शो के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि जब वे ‘बाबा’ के साथ कोई फिल्म करते थे, तब उन्हें किस तरह का टॉर्चर सहना पड़ता था। कपिल ने संजय से पूछा कि वे बचपन में इतने शरारती रहे हैं। इस पर तुरंत ही सुनील कहते हैं कि इनका (बाबा) बचपना अभी गया ही नहीं। ये बहुत ही शरारती हैं आज भी…डेंजरेस मैं कहूंगा…शरारती नहीं…एक बार मैं लद्दाख में था और बाथरूम तो रहते नहीं थे, पतला सा रास्ता था पहाड़ों पर…मैंने कहा कि करके आता हूं। तब संजय ने मुझे जाने से मना कर दिया और कहा कि पास में है, हम वहीं चल रहे हैं।

मैंने इनको बोला कि जाकर आता हूं तो ये बोले कि अरे छोड़ ना, आजा ना, यहां जा ना, मेरे को भी जाना है। उसके बाद इन्होंने गाड़ी रोकी ही नहीं, जहां भी गड्ढा दिखे, उसी में गाड़ी डाल दी। सुनील की बात सुनकर कपिल ने संजय से कहा, ‘आपको मजा आता है ऐसा करके कि मैं टॉर्चर करूं? बाथरूम आया है इसको, नहीं रोकनी गाड़ी।’ इस पर संजय ने कहा, ‘नहीं, अन्ना अपने आपको फंसा देता है ना सिचुएशन में। यार, यहां कोई बाथरूम है क्या? किससे पूछ रहा है? मुझसे!” ये फनी किस्सा सुनने के बाद सभी हंसने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह