न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राहुल के जन्मदिन पर सुनील और अहान ने यूं लुटाया प्यार, सिद्धार्थ को अदिति ने ऐसे किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आज गुरुवार (18 अप्रैल) को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 1:35:42

2 News : राहुल के जन्मदिन पर सुनील और अहान ने यूं लुटाया प्यार, सिद्धार्थ को अदिति ने ऐसे किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आज गुरुवार (18 अप्रैल) को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके ससुर एक्टर सुनील शेट्टी ने राहुल के साथ एक दिल जीत लेने वाली तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। सुनील के बेटे एक्टर अहान शेट्टी ने भी राहुल को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

सुनील ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, “वे कहते हैं कि यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्या है, बल्कि यह मायने रखता है कि हमारे जीवन में कौन है। तुम्हें अपने साथ पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह एक ऐसा कनेक्शन है जिसे मैं समझा नहीं सकता। हैप्पी बर्थडे राहुल। आई लव यू बेटा।” फोटो में सुनील अपने दामाद राहुल और अहान के साथ सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। तीनों रिलैक्स मोड में हैं।

अहान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ स्टाइलिश लुक में तस्वीरें शेयर की हैं और ब्लैक हार्ट वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ब्रदर।” फोटो में दोनों टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में हैंडसम लग रहे हैं। सुनील इन दिनों रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में जज बने हुए हैं, जबकि अहान जल्द ही ‘सनकी’ फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे। राहुल फिलहाल आईपीएल 17 में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने हाल ही में की है शादी

साउथ इंडियन स्टार सिद्धार्थ और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने हाल ही में गुपचुप शादी कर ली। लंबे समय से लग रहा था कि दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे और आखिरकार उन्होंने इन खबरों पर मोहर लगा दी। अदिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिन पर फैंस ने रिएक्ट करते हुए दोनों को बधाई दी थी।

इस बीच बुधवार (17 अप्रैल) को अदिति ने सिद्धार्थ को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अदिति ने शुभकामनाओं के साथ अपनी और सिद्धार्थ की कुछ अनदेखी मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे मैनीकॉर्न। अनंत हंसी, परी धूल और लूप पर खुशियां। आपको और आपके द्वारा किए जाने वाले हर काम को और अधिक शक्ति मिले। आपके हमेशा के लिए चीयरलीडर की ओर से शुभकामनाएं।”

अदिति और सिद्धार्थ ने 28 मार्च के दिन पोस्ट शेयर कर सगाई की जानकारी दी थी। वर्कफ्रंट पर देखें तो अदिति अब संजय लीला भंसाली की ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में दिखाई देंगी। यह नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी। दूसरी ओर, सिद्धार्थ को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘चिट्ठा’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष