Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने करिश्मा-अभिषेक के ब्रेकअप की बताई यह वजह, अनुपम ने ‘सैयारा’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए कहा…

मशहूर निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन ने बॉलीवुड में कई दिग्गज स्टार्स को लेकर लोकप्रिय और हिट फिल्में बनाई हैं। ऐसे में वे सितारों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 2:22:30

2 News : इन्होंने करिश्मा-अभिषेक के ब्रेकअप की बताई यह वजह, अनुपम ने ‘सैयारा’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए कहा…

मशहूर निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन ने बॉलीवुड में कई दिग्गज स्टार्स को लेकर लोकप्रिय और हिट फिल्में बनाई हैं। ऐसे में वे सितारों के बारे में कई बातें जानते हैं। अब हाल ही में सुनील ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के ब्रेकअप को लेकर बात की है। सुनील ने कहा कि जब मैंने करिश्मा के साथ काम करना शुरू किया था, तब वह नई थीं। मुझे लगता है कि साल 2000 में मैंने जूही चावला के साथ काम करना शुरू किया था। दुर्भाग्य से जूही की डेट्स गड़बड़ा गईं और हमें उनकी जगह करिश्मा को लेना पड़ा। फिर मैंने अपनी शुरुआती कुछ शूटिंग रद्द कर दी थीं और करिश्मा के साथ काम शुरू किया।

करिश्मा के साथ काम करने का अनुभव आरामदायक रहा। जब सुनील से पूछा गया कि लोगों को ऐसा लग रहा था कि अभिषेक और करिश्मा के बीच कोई केमिस्ट्री नहीं थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि केमिस्ट्री तो थी, आपको ‘हां मैंने भी प्यार किया है’ देखनी चाहिए। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री उनके असल जिंदगी के रिश्ते से काफी मिलती-जुलती थी, मुझे ऐसा लगता है। मुझे लगता है कि कुछ लोगों के लिए यह समझना मुश्किल होता है कि रिश्ते में विश्वास और भरोसा कितना महत्वपूर्ण होता है। कभी-कभी यह बहुत अच्छी तरह से संभाला जाता है और कभी-कभी यह ऑउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है।

मुझे लगता था कि सब कुछ ठीक है, लेकिन जब बाहरी मुद्दे सामने आए, तो उन्होंने समस्याएं पैदा कीं और पूरे रिश्ते को बिगाड़ दिया। सुनील ने करिश्मा और संजय कपूर की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि करिश्मा और संजय की बहन बचपन से काफी अच्छी दोस्त थीं। हालांकि शादी पहले दिन से ही एक दुखद शादी थी। मुझे लगता है कि ये एक अचानक लिया गया फैसला था। मुझे लगा कि इस शादी का कुछ लेना-देना सितारों से है, फिल्मी सितारों से नहीं, बल्कि सितारों से। हां ये वाकई बहुत दुखद था, क्योंकि वो एक अच्छी लड़की हैं। कुछ चीजें उसके भाग्य में थीं।

यह उसकी लाइफ का एक बुरा मोड़ था और जब उसकी शादी उससे हुई, तो वह एक घरेलू पत्नी बनना चाहती थी। एक समय के बाद उसे लगा कि वह गुड़िया के घर के किसी किरदार की तरह हो गई है। वह उस तरह की नहीं थी, जो शनिवार की शाम को गोल्फ खेलने जाना चाहती हो, वह अपने परिवार के साथ घर में समय बिताना चाहती थी। बता दें करिश्मा और संजय शादी 2003 में हुई थी और साल 2016 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटा और एक बेटी है। संजय का पिछले दिनों लंदन में निधन हो गया था। दूसरी ओर, अभिषेक की बात करें तो उनकी शादी साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। उनके एक बेटी आराध्या हैं।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर ‘सैयारा’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ दोनों के लिए जताई खुशी

अनुपम खेर की मच अवेडेट मूवी ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची। यह अनुपम की डायरेक्टर के रूप में दूसरी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर डायरेक्टर मोहित सूरी की ‘सैयारा’ से हुई, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं। ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बाजी मार ली। अब अनुपम ने इस पर रिएक्शन दी है। अनुपम ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर किया है। इसमें अनुपम बोलते हैं कि पिछले हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं, एक ‘तन्वी द ग्रेट’ और एक ‘सैयारा’।

‘सैयारा’ ने अपने जादू से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह YRF की फिल्म है, YRF मेरी मूल कंपनी है, यशजी, पामजी, आदि, उदय, ये सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मुझे इस फिल्म की सफलता पर बेहद खुशी है। मैं और मोहित, दोनों ही महेश भट्ट के शिष्य हैं और संयोग से, हमारी महत्वपूर्ण फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं। दर्शकों ने ‘तन्वी’ को जो प्यार दिया है, मैं उसे पैसों से नहीं आंक सकता।

बेशक, जब कोई फिल्म ‘सैयारा’ जितनी सफल होती है, तो इससे इंडस्ट्री को मदद मिलती है। इससे दूसरे लोगों को और फिल्में बनाने का साहस मिलता है। अनुपम ने खुशी जताई कि दर्शकों ने दोनों फिल्मों को पसंद किया है, एक को दिल से प्यार दिया है और दूसरी को प्यार और बॉक्स ऑफिस पर सफलता दोनों मिले हैं। अनुपम ने वीडियो में अपनी पहली फिल्म ‘सारांश’ का जिक्र भी किया। इस दौरान वे काफी भावुक दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका