न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी मारी बाज़ी, जानिए बाकी फिल्मों की कमाई का पूरा हाल

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तीसरे रविवार भी जबरदस्त कमाई की, जबकि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने शानदार ओपनिंग के साथ बाज़ी मारी। जानिए रविवार को सभी फिल्मों का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 10:00:01

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी मारी बाज़ी, जानिए बाकी फिल्मों की कमाई का पूरा हाल

रविवार को सिनेमाघरों में कई नई रिलीज़ और कुछ हफ्तों से चल रही फिल्मों के बीच रणवीर सिंह की 17 दिन पुरानी फिल्म ‘धुरंधर’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसका जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। जहां एक ओर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है, वहीं जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी भारतीय दर्शकों के बीच शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके उलट ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ और कुछ अन्य फिल्मों को भीड़ जुटाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

तीसरे रविवार भी ‘धुरंधर’ का तूफान जारी

‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरी है। दूसरे हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी रफ्तार नहीं खोई। आमतौर पर इस दौर में फिल्मों की कमाई सुस्त पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया।

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को ‘धुरंधर’ ने 38.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की 17 दिनों की कुल कमाई 555.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में शामिल कर रही है।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी दिखाई दमदार उड़ान

जेम्स कैमरून की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 22.25 करोड़ रुपये पहुंच गई।

सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 66.25 करोड़ रुपये हो चुकी है, जो इसके मजबूत कंटेंट और ब्रांड वैल्यू को दर्शाती है।

sunday box office report,dhurandhar box office collection,ranveer singh dhurandhar earnings,avatar fire and ash india box office,avatar fire and ash collection india,bollywood box office sunday report,akhanda 2 box office collection,kiss kissko pyaar karoon 2 earnings

‘अखंडा 2: थांडवम’ की रफ्तार में धीरे-धीरे सुधार

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर तेलुगु फिल्म ‘अखंडा 2: थांडवम’ ने बॉक्स ऑफिस पर संतुलित प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 76.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे शुक्रवार को इसका कलेक्शन 1.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये जोड़े।

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को ‘अखंडा 2’ ने 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई 84.40 करोड़ रुपये हो गई है।

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी अभिनीत पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है। सिद्धांत राज सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 0.06 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन 0.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने महज 12 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 28 लाख रुपये तक ही पहुंच सका है। फिल्म में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी के अलावा पल्लक लालवानी, व्योम यादव और श्रीकांत वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कमाई पर पड़ा तगड़ा असर

कपिल शर्मा, आयशा खान और पारुल गुलाटी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही इसे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर मिली। फिल्म ने अपनी पहचान बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन पहले हफ्ते के बाद इसकी कमाई में गिरावट साफ नजर आने लगी।

हालात तब और बिगड़ गए जब 19 दिसंबर को ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में रिलीज हुई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 35 लाख रुपये कमाए थे। वहीं 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को इसने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 11.88 करोड़ रुपये हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड