न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sunday Box Office Collection: संडे पर किन फिल्मों ने मचाई धूम? जानिए बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट

Sunday Box Office Collection: जानें 5 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में किन फिल्मों ने मचाई धूम। कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर-1’, बॉलीवुड की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ का संडे कलेक्शन और चार दिनों की कुल कमाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 11:42:35

Sunday Box Office Collection: संडे पर किन फिल्मों ने मचाई धूम? जानिए बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट

सिनेमाघरों में इस सप्ताह कन्नड़ फिल्म ‘कतारा: अ लीजेंड चैप्टर-1’ और बॉलीवुड की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ मुख्य आकर्षण हैं। इसके अलावा, दर्शक वरुण धवन-जाह्वी कपूर की फिल्म और ऋषभ शेट्टी की धमाकेदार हिट फिल्म का भी आनंद ले रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ हफ्तों की हिट फिल्में जैसे ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ भी सिनेमाघरों में अपने प्रदर्शन को जारी रखे हुए हैं। आइए जानते हैं कि 5 अक्टूबर, 2025 यानी संडे को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

कंतारा: चैप्टर-1 ने संडे को कितनी कमाई की?

ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर-1’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये कमाए थे, दूसरे दिन यह घटकर 43.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म ने 55 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन यानी संडे को ‘कंतारा चैप्टर-1’ ने 59.66 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई 221.91 करोड़ रुपये हो गई है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का संडे कलेक्शन

2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी है, लेकिन कमाई में कोई धमाका नहीं हुआ। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन यह घटकर 5.5 करोड़ रुपये हुई, जबकि तीसरे दिन यानी शनिवार को 7.5 करोड़ रुपये रही।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन यानी संडे को फिल्म ने 7.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 29.88 करोड़ रुपये हो गई है।

दे कॉल हिम ओजी के दूसरे संडे का प्रदर्शन

एक्टर टर्न पॉलिटिशियन पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म ने 63.75 करोड़ रुपये कमाए और पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 169.3 करोड़ रुपये रहा। दूसरे शुक्रवार और शनिवार को क्रमशः 4.25 करोड़ और 4.6 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को फिल्म ने 4.27 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह, ‘दे कॉल हिम ओजी’ का 11 दिनों का कुल कलेक्शन 182.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

जॉली एलएलबी 3 का दूसरे संडे कलेक्शन

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की ‘जॉली एलएलबी 3’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 17 दिन हो चुके हैं और इसने अब तक शानदार कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 74 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 29 करोड़ रुपये, 15वें दिन 1.15 करोड़, और 16वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन यानी तीसरे संडे को फिल्म ने 2.17 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह, ‘जॉली एलएलबी 3’ की 17 दिनों की कुल कमाई अब 108.07 करोड़ रुपये हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह