कुछ समय पहले रोशन फैमिली के बॉलीवुड में योगदान को लेकर ओटीटी पर एक डॉक्यूमेंट्री स्ट्रीम हुई थी। इसे फैंस ने जबरदस्त रिस्पोंस दिया और उन्हें यह खूब पसंद आई। दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन लंबे वक्त से उनकी फिल्म ‘वॉर 2’ और सुपरहीरो वाली फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं। ‘कृष’ इसलिए भी खास है क्योंकि इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट में ऋतिक न केवल नजर आएंगे, बल्कि वो इसे डायरेक्ट भी करने जा रहे हैं। बतौर डायरेक्टर ये ऋतिक की डेब्यू फिल्म है। इसे लेकर ऋतिक का पूरा परिवार काफी इमोशनल है।
इस बीच ऋतिक की बहन सुनैना रोशन ने पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान ‘कृष 4’ को लेकर कुछ बातें शेयर कीं। सुनैना ने कहा कि पिताजी ने इसकी घोषणा करने से पहले मुझे बताया कि वे आ रहे हैं और मैं सोच रही थी, ‘क्या? मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है कि वे आ रहे हैं और फिर उन्होंने कहा कि मैं ‘कृष’ की अनाउंमेंट कर रहा हूं। मैंने कहा कि वाह यह तो कमाल है। पापा ने आगे कहा कि अच्छा, तुम्हारा भाई इसे डायरेक्ट कर रहा है और वह रोने लगे, मैं भी रोने लगी। और अब, आप जानते हैं, मेरा भाई सही में फिल्म का डायरेक्शन करने के लिए पिताजी के पद को थोड़ा आगे ले जा रहा है।
मुझे पूरा यकीन है कि वह एक अच्छा डायरेक्टर बनेगा क्योंकि जब वह असिस्टेंट डायरेक्टर था, तब भी वह सींस में पिताजी को बदलाव करने का सुझाव देता था। यह सोचना मेरे लिए अभी भी बहुत खुशी हैं कि मेरा भाई अब डायरेक्टर बन रहा है। मैंने अपने पिता को कभी रोते नहीं देखा, इसलिए यह भी बहुत ही अलग था। मुझे ऋतिक के डायरेक्टर बनने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह पूरी तरह से आश्चर्य की बात थी। पिताजी की आंखों में आंसू थे और तभी मैं चिल्लाने लगी। यह गर्व का पल था कि डुग्गू डायरेक्टर बन रहा है। बहुत गर्व की बात है और अब वह विरासत को आगे ले जाएगा।














