न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुमोना ने कपिल के शो को लेकर किया यह खुलासा, BB 18 की कंटेस्टेंट को सुपरस्टार के साथ मिली फिल्म

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (36) मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। सुमोना को सबसे ज्यादा शौहरत कपिल शर्मा के कॉमेडी..

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 12:54:20

2 News : सुमोना ने कपिल के शो को लेकर किया यह खुलासा, BB 18 की कंटेस्टेंट को सुपरस्टार के साथ मिली फिल्म

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (36) मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। सुमोना को सबसे ज्यादा शौहरत कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से मिली। शो में वह कपिल की ऑनस्क्रीन पत्नी की भूमिका में रंग जमाती हैं। अब सुमोना ने हाल ही में शो को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो हैरानगी भरा है। उन्होंने बताया कि शो स्क्रिप्टेड था। सुमोना ने सुमोना ने यूट्यूब चैनल ‘चैट विद स्मॉल टाउन बिग स्टोरीज’ के साथ इंटरव्यू के दौरान कई किस्से शेयर किए।

सुमोना ने कहा कि मेरा अपना पर्सनल सेंस ऑफ ह्यूमर है, लेकिन मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर इस शो के अनुरूप नहीं होगा, यह यहां काम नहीं करेगा। तो मेरे लिए, यह वास्तव में पूरी तरह से एक्टिंग था। इसे करने में काफी समय लगा। हमें जब स्क्रिप्ट मिलती थी, तो मैं उन लोगों में से होती थी जो पेन और पेपर लेकर बैठ जाती थीं। हाईलाइट करती थी, पढ़ती थी और वर्ड टू वर्ड याद करती थी, क्योंकि पंच लाइन होती हैं। और इससे ज्यादा, मैं कपिल की लाइन भी याद करती थी, क्योंकि टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है। मेरे साथ काम करने वाले दूसरे लोगों ने काफी इम्प्रूव कर लिया, लेकिन मैं हमेशा चीजों को स्क्रिप्ट में वापस लाती थीं।

सुमोना ने याद किया कि कैसे कपिल ने उनकी अपने डायलॉग्स को याद रखने की क्षमता को लेकर तारीफ की थी। उल्लेखनीय है कि कपिल इन दिनों टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। पिछले साल शो के दो सीजन आए, जिनमें सुमोना नजर नहीं आईं। फैंस सुमोना को काफी मिस कर रहे हैं। अब जल्द ही शो का तीसरा सीजन भी आएगा। सुमोना ने बताया कि वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नई भूमिकाएं तलाशने की इच्छुक हैं। सुमोना पिछले साल रोहित शेट्‌टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा रही थीं।

sumona chakravarti,actress sumona chakravarti,kapil sharma,kapil sharma show,sumona kapil,sumona script,edin rose,actress edin rose,bigg boss 18,edin rose bb 18

एडिन रोज ने बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्डधारी के रूप में ली थी एंट्री

‘बिग बॉस 18’ की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहीं एडिन रोज साउथ के बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। यह रोमांटिक साइंस-फिक्शन फिल्म होगी, जिसकी कहानी 2035 के हिसाब से सेट की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एडिन साउथ फिल्म में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। एडिन जल्द ही बड़े बजट की फिल्म में नजर आएंगी। इसे ‘जवान’ फेम एक्ट्रेस नयनतारा प्रोड्यूस कर रही हैं।

नयनतारा के प्रोडक्शन हाउस में बन रही इस पैन इंडिया फिल्म में फ्यूचर लव स्टोरी और साइंस फिक्शन दिखेगा। फिल्म में सुपरस्टार एसजे सूर्या और प्रदीप रंगनाथन जैसे दिग्गज कलाकार हैं। शूटिंग सिंगापुर, मलेशिया, उदुमलाईपेट्टई और कोयम्बटूर में शुरू हो चुकी है। इसकी रिलीज डेट पर फिलहाल अपडेट नहीं है।

माना जा रहा है कि फिल्म इसी साल के मध्य तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का रहेगा। उल्लेखनीय है कि एडिन का BB 18 में ज्यादा लंबा सफर नहीं रहा था। एडिन साल 2020 में दुबई से भारत आई थीं। एडिन को साल 2023 में साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ‘रावणसुरा’ में एक आइटम नंबर करने का मौका मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री