न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा शो की स्टार सुमोना हुईं 35 की, कर रही हैं काजोल-रानी के भाई को डेट, जानें-और भी बातें

कपिल शर्मा के शो से सुर्खियां बटोरने वालीं सुमोना चक्रवर्ती आज यानी 24 जून को 35 साल की हो गईं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 1:20:15

कपिल शर्मा शो की स्टार सुमोना हुईं 35 की, कर रही हैं काजोल-रानी के भाई को डेट, जानें-और भी बातें

कपिल शर्मा के शो से सुर्खियां बटोरने वालीं सुमोना चक्रवर्ती आज यानी 24 जून को 35 साल की हो गईं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकार विश कर रहे हैं। लखनऊ में जन्मीं सुमोना ने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में फिल्म 'मन' से की थी। बतौर एक्ट्रेस उनका पहला सीरियल 2006 में आया 'कसम से' रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमोना, काजोल और रानी मुखर्जी के भाई सम्राट मुखर्जी को डेट कर रही हैं।

पूर्व में सुमोना ने कहा था कि सम्राट उनके फैमिली फ्रेंड हैं, लेकिन उन दोनों में शादी को लेकर कोई बात नहीं हुई है और ना ही आने वाले समय में ऐसा कोई सीन है। आपको बता दें कि दोनों 2015 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे के करीब आए थे। सम्राट खेले हम जी जान से फिल्म में नजर आ चुके हैं। सम्राट एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी के छोटे भाई हैं। सम्राट के पिता रोनू मुखर्जी, काजोल के पिता शोमू मुखर्जी और रानी के पिता राम मुखर्जी सगे भाई हैं।

छोड़ चुकी हैं सिगरेट की लत

सुमोना ने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल लखनऊ, उत्तर प्रदेश और हीरानंदानी फाउंडेशन स्कूल मुंबई से स्कूलिंग की है। उन्होंने मुंबई के जय हिन्द कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उनके परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। पिता श्रीलंका में काम करते हैं। सुमोना का परिवार 1997 से मुंबई में रह रहा है। जून, 2016 में सुमोना को सेट पर सिगरेट के कश उड़ाते हुए देखा गया था। हालांकि अब वे इस लत से मुक्त हो चुकी हैं।

10 साल से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से जूझ रही हैं

सुमोना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि वे पिछले 10 सालों से एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। ये बीमारी चौथी स्टेज में है। इससे गर्भाशय में काफी दर्द होता है और इससे बचने के लिए अच्छा खानपान, एक्सरसाइज और स्ट्रेस फ्री लाइफ जरूरी है। सुमोना ने लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी की व्यथा भी बताई थी।

इन सीरियल्स में मनवा चुकी हैं एक्टिंग का लोहा

सुमोना कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन कर चुकी हैं। दूरदर्शन पर 'कब क्यों कैसे' (2009), जी टीवी पर 'कसम से' (2006-2009), बिंदास पर 'सुन यार चिल मार' (2007 ), स्टार प्लस पर 'कस्तूरी' (2007-2009) और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर 'बड़े अच्छे लगते हैं' (2011-2014) उनके मुख्य शो हैं। वे कॉमेडी सर्कस में लोगों को हंसाते नजर आईं, जिसके बाद उन्हें कॉमेडी नाइट विद कपिल शो मिल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका