न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैकलीन-नोरा ही नहीं, ठग सुकेश चंद्रशेखर की लिस्ट में शामिल थे इन तीन बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम, दिए थे महंगे गिफ्ट

200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े नए खुलासे हुए हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने न सिर्फ जैकलिन फर्नांडीस और नोरा फतेही को महंगे गिफ्ट दिए थे बल्कि उसकी लिस्ट में सारा अली खान भूमि पेडणेकर और जानवी कपूर के नाम भी शामिल थे। सुकेश ने सारा अली खान (Sara Ali Khan), जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का नाम लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 2:51:46

जैकलीन-नोरा ही नहीं, ठग सुकेश चंद्रशेखर  की लिस्ट में शामिल थे इन तीन बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम, दिए थे महंगे गिफ्ट

200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े नए खुलासे हुए हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने न सिर्फ जैकलिन फर्नांडीस और नोरा फतेही को महंगे गिफ्ट दिए थे बल्कि उसकी लिस्ट में सारा अली खान भूमि पेडणेकर और जानवी कपूर के नाम भी शामिल थे। सुकेश ने सारा अली खान (Sara Ali Khan), जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का नाम लिया है। मई 2021 में सारा अली खान को सुकेश ने टारगेट किया था। 21 मई के दिन सुकेस ने सारा अली खान को व्हॉट्सएप मैसेज किया था। उन्होंने अपना परिचय सारा को बतौर सूरज रेड्डी दिया था। इन मैसेजेज में सुकेश ने सारा से कहा था कि वह उन्हें पारिवारिक तौर पर गाड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं। उन्होंने इसके साथ यह भी कहा था कि उनकी सीईओ मिसेस ईरानी ने उन्हें कई बार कॉन्टैक्ट करके की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल न हो सकीं। मिसेस ईरानी, सुकेश चंद्रशेखर की असोसिएट हैं जो एक्ट्रेसेस को सुकेश संग बातचीत करने के लिए मनाती थीं। पिंकी ईरानी ने ही जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश से मिलवाया था।

sukesh chandrashekhar,sara ali khan,jhanvi kapoor,bhumi pednekar,fraud

सूरज रेड्डी उर्फ सुकेश लगातार सारा अली खान को मैसेजेज करते रहे। उन्हें महंगे गिफ्ट्स भी ऑफर करते रहे। सारा अली कान से ईडी ने इन्हीं गिफ्ट्स को लेकर पूछताछ की है। सारा ने 14 जनवरी 2022 को ईडी को एक लेटर भेजा था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सुकेश को लगातार गिफ्ट्स लेने से इनकार करती रहीं, लेकिन वह नहीं मानें। हारकर सारा ने सुकेश से एक चॉकलेट का बॉक्स भेजने के लिए कहा, जिसके साथ उन्होंने सारा को फ्रैंक मलर की घड़ी भी भेजी। भारत में इस घड़ी की कीमत लाखों में है।

सुकेश ने पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भी टारगेट पर लिया है। जाह्नवी को सुकेश की पत्नी ने पूरे 18 लाख रुपये दिए। यह वही पैसा है जो सुकेश ने जेल में बंद दिल्ली के बिजनेसमैन की पत्नी से हड़पा है। लीना मारिया पॉल ने सलून (नेल आर्टिस्ट्री) की ओनर बनकर जाह्नवी को अप्रोच किया। 19 जुलाई, 2021 में बैंगलुरु में इन्होंने सलून के ओपनिंग के लिए जाहन्वी को इनवाइट किया था। सुकेश और लीना के बिना हतिहास जाने, जाहन्वी बैंगलुरु में इनके सलून को इनऑग्रेट करने के लिए गईं। जाहन्वी को लीना ने 18.94 लाख रुपये प्रोफेशनल फीस दी, जो कि सीधा एक्ट्रेस के खाते में जमा की गई। जाह्नवी ने ईडी को बताया कि इस पैसे के अलावा लीना की मां ने उन्हें इवेंट के दौरान एक क्रिश्चियन डियॉर का टोट बैग गिफ्ट किया। जाहन्वी ने ईडी को अपने बैक अकाउंट डिटेल्स और खुद का स्टेटमेंट दिया है।

आपको बता दें के सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी झूठी पहुंच और रसूख के साथ-साथ पैसे की चकाचौंध दिखाकर इन एक्ट्रेसेस को अपने जाल में फंसा लिया था जिनमें जैकलीन फर्नांडिस के साथ उसकी जो फोटोग्राफ्स वायरल हुई उन्होंने सभी के होश उड़ा दिए। इस केस में ईडी पहले ही अपनी चार्जशीट फाइल कर चुकी है। इसमें बताया गया था कि जैकलीन को सुकेश ने करोड़ों के गिफ्ट दिए थे। जिनमें डायमंड की ज्वैलरी के अलावा लग्जरी कार, 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और इसके अलावा महंगी बिल्लियां भी शामिल हैं जिन्हें जैकलीन अपने फोटोज़ में भी दिखा चुकी हैं। इसके अलावा उसके फोन से जैकलीन के साथ सुकेश को जो फोटो सामने आई थी उनमें दोनों की करीबी देखकर जैकलीन की पोल खुल गई थी। घबराकर उन्होंने मीडिया से अपील की थी कि वो सुकेश के साथ उनकी इस तरह की फोटो न छापें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो