Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुकेश ने जैकलीन से कहा, हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी आपकी मां, इस सिंगर के कॉन्सर्ट में बाधा का वीडियो वायरल

दिल्ली की जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को याद करता नजर आता है। वह कई दफा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 12:38:44

2 News : सुकेश ने जैकलीन से कहा, हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी आपकी मां, इस सिंगर के कॉन्सर्ट में बाधा का वीडियो वायरल

दिल्ली की जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को याद करता नजर आता है। वह कई दफा जैकलीन के लिए लेटर लिख चुका है। एक बार फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर उसका एक पत्र वायरल हो रहा है। इस चिट्ठी में सुकेश ने जैकलीन को बताया है कि उसने उनकी मां के सम्मान और याद में बाली में एक लिली और एक ट्यूलिप गार्डन बनवाया है। जैकलीन की मां किम फर्नांडिस का निधन 6 अप्रैल को हीट स्ट्रोक से हुआ था। सुकेश ने लिखा, “मैंने जमीन का एक बड़ा टुकड़ा लिया है बाली में जहां फार्मिंग चल रही है, अब वो एक पूरा प्राइवेट गार्डन है जिसका नाम किम गार्डन है।

मैं मां की याद में तुम्हें ईस्टर गिफ्ट के तौर पर आज ये गार्डन दे रहा हूं। तुम्हें संभालने के लिए मैं हर कुछ कर रहा हूं। आपके आस-पास लोग ये दिखाने की कोशिश करेंगे कि वो आपके साथ हैं, लेकिन सिर्फ अपने मतलब से हैं वो, आशा करता हूं आपको ये पता हो। मां निश्चित रूप से हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी। बेबी, मैं वास्तव में चाहता हूं कि तुम पापा के साथ अपने ईस्टर गिफ्ट को देखने जाओ, जो मैं तुम्हें आज दे रहा हूं, जो मां के लिए समर्पित है, क्योंकि तुम निश्चित रूप से वहां उनकी उपस्थिति महसूस करोगी।

सुकेश ने ये भी बताया कि उसने जैकलीन की मां के लिए वैटिकन की चर्च में एक मास का आयोजन किया है। उल्लेखनीय है कि जैकलीन की मां को 24 मार्च को स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां की मौत से जैकलीन टूट गई थीं। हाल ही में जैकलीन सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंची थीं। जैकलीन की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘फतेह’ थी। इसमें सोनू सूद लीड एक्टर थे। हाल ही रिलीज हुए ‘रेड 2’ के आइटम सॉन्ग में जैकलीन थिरकती नजर आईं। जैकलीन की आगामी फिल्मों में ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हाउसफुल 5’ हैं।

सिंगर रेखा भारद्वाज भोपाल में दे रही थीं परफोरमेंस तो छूटने लगे पटाखे

इन दिनों अक्सर देखने में आया है कि किसी सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में किसी न किसी तरह की बाधा खड़ी हो जाती है। ऐसे में उस सिंगर को काफी परेशानी होती है। अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है। हाल ही में दिग्गज गायिका रेखा भारद्वाज भोपाल में कॉन्सर्ट कर रही थीं कि तभी बीच शो ऑर्गेनाइजर्स ने कुछ ऐसी हरकत कर डाली कि सिंगर को आंख मूंदे स्टेज पर खड़े रहना पड़ा।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रेखा गुस्से में नजर आ रही हैं। रेखा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कि तभी ऑर्गेनाइजर्स पटाखे फोड़ने लगे। रेखा पटाखों की आवाज से सहम गईं औऱ उन्होंने बीच में गाना बंद कर दिया। रेखा अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहती हैं, “ये पटाखे बहुत ही अनम्यूजिकल हैं और बहुत ही गलत वक्त पर गए हैं।” इसके साथ ही उन्होंने इसे बंद करने की अपील भी की।

रेखा कहती हैं कि आसपास के लोग सो गए होंगे। प्लीज इसे बंद कर दीजिए। इस पर यूजर अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या आपको भी गुस्सा आया। दूसरे यूजर कमेंट करते हुए लिखते हैं, “वो कितनी शांत और सब्र के साथ सिचुएशन को हैंडल कर रही हैं। इसी वजह से वो एक लीजेंड हैं।” बता दें रेखा की शादी संगीतकार विशाल भारद्वाज के साथ हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका