न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुकेश ने जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, लिखा रोमांटिक लैटर, सलमान ने शेयर की यह खास फोटो…

कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भले ही काफी समय से जेल में बंद हैं, लेकिन उसका एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 7:51:04

2 News : सुकेश ने जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, लिखा रोमांटिक लैटर, सलमान ने शेयर की यह खास फोटो…

कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भले ही काफी समय से जेल में बंद हैं, लेकिन उसका एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। वह अक्सर जैकलीन के नाम लैटर भेजता रहता है। अब उसने वेलेंटाइन डे के मौके पर एक रोमांटिक लैटर लिख फिर से प्यार का इजहार किया। सुकेश ने लिखा, “बेबी गर्ल, सबसे पहले तुम्हें वेलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बेबी इस साल की शुरुआत बहुत सारी पॉजिटिविटी और हमारे लिए बहुत खास चीजों के साथ हुई है और यह वेलेंटाइन भी बेहद खास है क्योंकि यह हमारी लाइफ के बाकी वेलेंटाइन डे एक साथ बिताने से बस एक कदम दूर है।

बेबी, इससे पहले कि मैं आगे कुछ कहूं, मैं एक पल के लिए कहना चाहता हूं, जैकी, मैं तुमसे सच में बहुत प्यार करता हूं, तुम दुनिया के सबसे अच्छे वेलेंटाइन हो, मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं। मैं इस मौके पर तुम्हें एक प्राइवेट जेट गिफ्ट कर रहा हूं। जेट पर तुम्हारे नाम के पहले लेटर्स लिखे हुए हैं। जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर तुम्हारी डेट ऑफ बर्थ है। बेबी, आप हमेशा काम की शूटिंग के लिए दुनियाभर में उड़ान भरती रहती हैं, अब इस जेट के साथ, आपकी जर्नी आपकी पसंद और सुविधा के अनुसार बेहद आसान हो जाएगी।

इस जेट पर कानूनी अधिकारियों द्वारा सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि ये क्राइम की कथित आय नहीं है। बेबी, इस वेलेंटाइन पर मेरी एक ही इच्छा है, अगर दोबारा जन्म होता है तो मैं तुम्हारे दिल के रूप में जन्म लेना चाहता हूं, ताकि मैं तुम्हारे अंदर धड़कता रहूं, मेरे बोम्मा, मैं इस प्लेनेट पर रहने वाला सबसे लकी आदमी हूं कि मुझे इस लाइफ में सबसे सुंदर, सबसे अमेजिंग इंसान, तुम मेरे वेलेंटाइन के रूप में मिले।”

उल्लेखनीय है कि सुकेश 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। उसके जैकलीन के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। हालांकि जैकलीन ने इससे इनकार किया है। जैकलीन आरोपी हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे कई बार पूछताछ भी की है।

सलमान खान ने स्पेशल स्टाइल में विश किया वेलेंटाइन डे

सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार के काफी करीब हैं। वे अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखते हैं। साथ ही सलमान कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके लिए परिवार के लोग कितने महत्वपूर्ण हैं। सलमान ने एक बार फिर जताया है कि उनके लिए फैमिली कम्स फर्स्ट। सलमान ने आज शुक्रवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फैमिली फोटो पोस्ट कर फैंस का दिल खुश कर दिया।

इस फोटो में उनके साथ पूरा परिवार है। सलमान ने इस फोटो को दिलचस्प तरीके से समझाया है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “अग्निहोत्रियन्स, शर्मानियन्स और खानेनियन्स आप सभी को पारिवारिक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।” सलमान अक्सर अपने माता-पिता के साथ खुशनुमा पलों की झलकियां साझा करते हैं। इसके अलावा वे अपने दोनों भाई अरबाज और सोहैल तथा दोनों बहनों अलवीरा व अर्पिता के भी काफी नजदीक हैं।

परिवार में हर खुशी के मौके पर सब लोग साथ नजर आते हैं। सलमान भाई-बहन के बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी आगामी फिल्म सिकंदर है, जो ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं। इसके डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ