न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकलीन के गाने को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए ऐसा करेंगे सुकेश, सलमान की भांजी और प्रियंका की बेटी बनीं दोस्त

सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। हालांकि वह वहां से बैठे-बैठे भी लगातार एक्ट्रेस जैकलीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 2:50:21

2 News : जैकलीन के गाने को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए ऐसा करेंगे सुकेश, सलमान की भांजी और प्रियंका की बेटी बनीं दोस्त

सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। हालांकि वह वहां से बैठे-बैठे भी लगातार एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए बार-बार अपनी चाहत का इजहार करता रहता है। सुकेश, जैकलीन को कई खत लिख चुका है। अब एक बार फिर से उसने लेटर लिख अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुकेश ने लिखा, “दुनिया की सबसे बुरी जगह (जेल) में होने के बावजूद, जो मेरी इकलौती ताकत है, जिसने मुझे हिम्मत दी है और आगे बढ़ाया है, वो तुम हो। जब भी मैं ‘तुम’ को परिभाषित करता हूं तो कई वजह होती हैं। ये एक लंबी लिस्ट है।

जिसका पहला कारण तुम हो। तुम मुझे कभी निराश नहीं करती हो। मुझे हर बार हैरान कर देती हो और दिल चुरा लेती हो। मैं तुम्हारे नए गाने ‘डम डम’ के बारे में बात कर रहा हूं। मैंने इसे कई बार देखा है। इस गाने की हर लाइन और हर सीन कहीं न कहीं हमारे प्यार और हमारी सिचुएशन को दिखाता है। खासकर वो लाइन ‘तेरे बिना निकले दम दम, सांसें हैं सीने में कम कम’। बेबी ये एकदम हमारी सिचुएशन जैसा है। बिल्कुल वैसी ही वाइब देता है। जिसने भी इस गाने को देखा है वो इससे सहमत होगा और हमारी लव स्टोरी से जोड़ पा रहा होगा।

बेबी गर्ल मेरे पास आपको धन्यवाद और प्यार देने के लिए शब्द नहीं हैं। आपने इस गाने में जो किया उसके लिए ढेर सारा प्यार। ये कमाल का है। मैं गाने को ब्लॉकबस्टर बनाने में लग चुका हूं। मैं जैकलीन के फैंस के लिए एक लकी ड्रॉ निकालूंगा जिससे फैंस ज्यादा से ज्यादा उनके गाने को सपोर्ट करें और ये गाना इस साल का सबसे हिट गाना बन जाए। उल्लेखनीय है कि सुकेश पर केस चल रहा है। जांच में सामने आया कि एक समय सुकेश, जैकलीन के साथ रिलेशनशिप में था। इस वजह से जैकलीन को भी जांच के दायरे मे लिया गया है।

कुछ समय पहले ही जैकलीन ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ चल रहा ED का केस रद्द करवाने की मांग की थी। हालांकि यह खारिज हो गई और जैकलीन के खिलाफ जांच जारी रहेगी। ED के मुताबिक जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। हालांकि जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश के बारे में पता नहीं था कि वो कौन है और क्या करता है। उसने खुद को बड़ा कारोबारी बताया था। जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल का कहना है कि इस मामले में जैकलीन खुद एक पीड़ित हैं।

sukesh chandrasekhar,jacqueline fernandez,sukesh jacqueline,actress jacqueline,jacqueline song,priyanka chopra,Salman Khan,malti marie,aayat

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मालती और आयत का प्यारा वीडियो

पूर्व मिस वर्ल्ड और ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ परिवार का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वह पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ काम से ब्रेक मिलते ही क्वालिटी टाइम बिताती हैं। वेकेशन के दौरान उनकी मस्ती खूब झलकती है। प्रियंका इन खास पलों की झलकियां भी फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका और निक की लाडली मालती का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

खास बात ये है कि मालती इसमें अपने मम्मी-पापा के साथ नहीं, बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। मालती की ये नई बेस्ट फ्रेंड सुपरस्टार सलमान खान की भांजी आयत हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें मालती, आयत का हाथ पकड़े हुए उन्हें अपने घर की सैर करवा रही हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा अर्पिता खान शर्मा...हमारी गर्ल्स बेस्ट फ्रेंड बन गई हैं।”

अर्पिता इस वक्त पति एक्टर आयुष शर्मा और दोनों बच्चों आहिल व आयत के साथ यूएस ट्रिप पर हैं। जब वे न्यूयॉर्क गए, तो वहां पर प्रियंका के घर गए। मालती और आयत के इस वीडियो पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान और प्रियंका ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। प्रियंका जल्द ही एक बार फिर से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के अपोजिट नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी