न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जिगरा’ का ट्रेलर देख आलिया के कायल हुए डायरेक्टर, रामलीला में ‘सीता’ का रोल करेंगी रिया सिंघा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म 'जिगरा' के लिए फैंस बेसब्र हैं। उन्हें इसे देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना है। फिल्म 11 अक्टूबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Oct 2024 2:17:07

2 News : ‘जिगरा’ का ट्रेलर देख आलिया के कायल हुए डायरेक्टर, रामलीला में ‘सीता’ का रोल करेंगी रिया सिंघा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म 'जिगरा' के लिए फैंस बेसब्र हैं। उन्हें इसे देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे फैंस का बहुत सारा प्यारा मिला है। इसके अलावा अर्जुन कपूर, आलिया की मां सोनी राजदान, सास नीतू कपूर सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है।

अब फिल्ममेकर सुजॉय घोष ने इस पर अपनी रिएक्शन दी है। ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने आलिया की सराहना की। सुजॉय ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर लिखा, “आपने जिगरा का ट्रेलर देखा न? आलिया भट्ट को इस अवतार में देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ।” बता दें सुजॉय को 'कहानी', 'कहानी 2', 'लस्ट स्टोरीज', 'बदला' जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। ‘जिगरा’ का डायरेक्शन वसन बाला ने किया है। फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना, शोभिता धुलिपाला, मनोज पाहवा और आकांशा रंजन कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म भाई-बहन के प्यार पर आधारित है। आलिया अपने भाई वेदांग के लिए जान लड़ा देती हैं। इस मूवी की टक्कर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से होने जा रही है। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया के पास 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे।

sujoy ghosh,director sujoy ghosh,alia bhatt,actress alia bhatt,jigra movie,jigra trailer,vedang raina,sujoy alia,riya singha,miss universe india,sita mata,ramleela,ayodhya

अयोध्या में होने वाली रामलीला के लिए एक्साइटेड हैं रिया, ये कलाकर भी दिखेंगे

पिछले दिनों जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब रिया सिंघा ने अपने नाम किया था। अब रिया अयोध्या में होने वाली रामलीला में ‘सीता’ की भूमिका निभाती नजर आएंगी। कई जाने-माने एक्टर्स समेत लगभग 42 कलाकार इस रामलीला का हिस्सा बनेंगे। यहां होने वाली रामलीला में हर बार टीवी और फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकार नजर आते हैं और इन्हें लेकर लोगों में काफी क्रेज रहता है।

रिया ‘मां सीता’ का किरदार निभाने को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह साल कई मायनों में मेरे लिए बहुत खास है। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से विश्व की सबसे बड़ी रामलीला, अयोध्या की रामलीला के लिए मुझे मां सीता का किरदार निभाने के लिए चुना गया। मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। बता दें एक्टर व नेता मनोज तिवारी ‘बाली’ और रवि किशन ‘सुग्रीव’ का किरदार निभाएंगे।

इसके अलावा ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ‘मां वेदवती’, जानी-मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ‘मां शबरी’, बिंदु दारा सिंह ‘भगवान शंकर’, राकेश बेदी ‘राजा जनक’, अंजलि शुक्ला ‘पार्वती’, मनीष सिंह ‘रावण’, पायल गोगा कपूर ‘शुर्पणखा’, कुमार कन्हैया सिंह ‘भरत’ और अनिमेष ‘लक्ष्मण’ के रोल में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री