बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। वे अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। शाहरुख भले ही इन दिनों सलेक्टेड फिल्में करने से चर्चाओं से थोड़े दूर हैं, लेकिन उनकी बेटी सुहाना लगातार सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। सुहाना अपने चाहने वालों को खुश करने के लिए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी कुछ नई फोटो सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। सुहाना ने इन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे पूल किनारे नजर आ रही हैं।














