न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख के बाद अब ‘किंग’ से सुहाना का लुक भी लीक, विक्रम भट्ट ने मां की याद में लिखा इमोशनल नोट

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने पिता को फॉलो करते हुए एक्टिंग को ही करिअर बनाने की ठानी। सुहाना की पहली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 12:59:38

2 News : शाहरुख के बाद अब ‘किंग’ से सुहाना का लुक भी लीक, विक्रम भट्ट ने मां की याद में लिखा इमोशनल नोट

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने पिता को फॉलो करते हुए एक्टिंग को ही करिअर बनाने की ठानी। सुहाना की पहली फिल्म साल 2023 में आई ‘द आर्चीज’ थी। डायरेक्टर जोया अख्तर की इस फिल्म से खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फैंस अब सुहाना को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। ऐसे में वे उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में शाहरुख लीड एक्टर हैं।

हाल ही फिल्म के सेट से शाहरुख का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब सुहाना की भी कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक ये तस्वीरें पोलैंड में हो रही ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान की हैं। फोटो में एक लड़की दिख रही है। पहली फोटो में जहां एक पुराने मैकडोनाल्ड्स स्टोर के सामने शूटिंग क्रू और पूरा ताम-झाम देखा जा सकता है, वहीं दूसरी फोटो में एक लड़की डेनिम और टीशर्ट में नजर आ रही हैं। लड़की ने बालों को बांधकर एक तरफ कर रखा है। फोटो देखने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि सुहाना हैं।

हालांकि तस्वीर बहुत साफ नहीं है। यह बहुत दूर से ली गई है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए फैन पेज ने लिखा, “किंग के सेट पर सुहाना खान।” खास बात ये है कि ट्विटर (X) से अब यह फोटो डिलीट कर दी गई है। फिलहाल यह कंफर्म नहीं हुआ है कि वह लड़की सुहाना ही हैं। बता दें कुछ समय पहले ही सुहाना को पोलैंड के वारसॉ में एक रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट किया गया था। यहां शाहरुख ने वीकएंड पर शूटिंग पूरी की थी। यहीं से शाहरुख की फोटो भी लीक हुई थी।

गौरतलब है कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ‘किंग’ बना रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी, लेकिन अभी इसकी डेट पक्की नहीं हुई है। सुजॉय घोष की लिखी इस कहानी में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, जैकी श्रॉफ और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे। देखना है कि सुहाना को इस फिल्म से कितना फायदा मिलता है।

विक्रम भट्ट ने लिखा, यदि आपको समय मिले तो...मां के लिए प्रार्थना अवश्य करें

मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का लंबी बीमारी के बाद शनिवार (6 सितंबर) को 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। विक्रम ने अब एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने मां की मौत का कारण बताया है। मां की मौत के बाद विक्रम टूट गए है जो उनकी पोस्ट से साफ पता चलता है। विक्रम ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी मां, वर्षा भट्ट, का 6 सितंबर 2025 की सुबह निधन हो गया।

वह पिछले कुछ महीनों से दर्द में थीं और मुझे यकीन है कि अब वह बेहतर जगह पर हैं। दुख चक्रीय प्रकृति का होता है। शुरुआत में यह इतना लगातार होता है कि ऐसा लगता है जैसे कोई अंतहीन सिसकी आपके सीने में अटकी हुई है जो आपको अपनी गिरफ्त से छुड़ाने को तैयार नहीं है और फिर धीरे-धीरे सिसकी में एक विराम आता है। जिंदगी की थकान के साथ एक सुकून का पल जो पहले से भी ज्यादा जोरदार होकर लौटता है। मुझे पता है...दुख और थकान के बीच का समय बढ़ता जाएगा और जैसा कि कहते हैं-समय सारे जख्म भर देता है, लेकिन मेरे लिए वह समय अभी नहीं आया है।

मुझे आश्चर्य है कि वह समय आएगा भी या नहीं। मेरे साथ इस दर्द को बांटने के लिए सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। यहां उनके लिए मेरी प्रार्थना है क्योंकि उन्हें एक अच्छी जगह मिल गई है। त्वमेव माता च पिता त्वमेव,/त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव।/त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,/त्वमेव सर्वं मम देव देव॥ यदि आपको समय मिले तो...मां के लिए प्रार्थना अवश्य करें क्योंकि यह उनकी प्रार्थना सभा है। ओम शांति।”

वर्षा का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई के वर्सोवा में परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। वह जाने-माने सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट की पत्नी थीं। विक्रम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अपनी साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉन्टेड - 3डी’ के सीक्वल ‘हॉन्टेड 3 डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह