Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुहाना-अगस्त्य कर रहे हैं नए साल का जश्न मनाने की तैयारी, इस एक्ट्रेस की यूरोप ट्रिप पर बिगड़ी तबीयत

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना ने पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 7:30:18

2 News : सुहाना-अगस्त्य कर रहे हैं नए साल का जश्न मनाने की तैयारी, इस एक्ट्रेस की यूरोप ट्रिप पर बिगड़ी तबीयत

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना ने पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया। तब से ही कहा जा रहा है कि सुहाना और अगस्त्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई दफा एक साथ देखा गया है। दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है।

उन्हें गुरुवार (26 दिसंबर) शाम अलीबाग में देखा गया। एक फैन ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें सुहाना और अगस्त्य को साथ देखा जा सकता है। इस मौके पर सुहाना ने सफेद टैंक टॉप और ब्राउन पैंट कैरी किया हुआ था। अगस्त्य काले रंग की टी-शर्ट और कैप पहने थे। रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना अपने पिता के फार्म हाउस पर अगस्त्य के साथ टाइम बिताएंगी। दोनों नए साल का जश्न मनाएंगे। अभी यह पता नहीं चला कि जश्न का हिस्सा और कौन होंगे। यहां पर कई पार्टी हो चुकी हैं।

शाहरुख अक्सर बर्थडे भी यहीं सेलिब्रेट करते हैं। सुहाना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब शाहरुख के साथ ‘किंग’ फिल्म में दिखेंगी। इसके डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। दूसरी तरफ, अगस्त्य डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। यह अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है जिसमें धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी हैं।

एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने पोस्ट शेयर कर दी हेल्थ अपडेट

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सृष्टि फिलहाल भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सृष्टि कुछ दिनों पहले युरोप छुट्टियां मनाने गई थीं। इस दौरान सृष्टि की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सृष्टि ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अस्पताल की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।

सृष्टि ने लिखा, “मैं आप सबके साथ कुछ साझा करना चाहती हूं। मैं यूरोप ट्रिप के खुशहाल पल साझा कर रही थी, लेकिन इसके दूसरे पहलू की भी एक कहानी है, जिसे मैंने अभी तक शेयर नहीं किया है। ये थोड़ी मुश्किल भी है। एम्सटरडैम में रहते हुए मैं बीमार पड़ गई थी और मुझे निमोनिया हो गया था। मेरा ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे डर लग रहा था कि मैं घर जा भी पाऊंगी या नहीं। मेरी स्थिति बुरी हो गई थी, मेरे वहां से निकलने से पहले ही मेरा वीजा भी एक्सपायर हो गया।

बहुत संघर्षों के बाद मैं मुंबई वापस आ पाई और मैं अभी भी ठीक हो रही हूं। निमोनिया ठीक होने में वक्त लगता है और डॉक्टर कह रहे थे कि ये कुछ महीने भी ले सकता है। लेकिन मैं कोशिश कर रही हूं। मैं अभी भी कमजोर हूं, लेकिन उम्मीदों से भरी हूं और जल्दी ठीक होने के लिए काम कर रही हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझसे जुड़ने की तब कोशिश की जब मैं सोशल मीडिया से दूर थी। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं आप सबकी आभारी हूं और मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका