Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुचित्रा को शाहरुख के बारे में चर्चा करना इसलिए लगता है अजीब, यूलिया ने कहा-सलमान ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने…

एक्ट्रेस व सिंगर सुचित्रा कृष्णामूर्ति (49) ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ साल 1994 में आई फिल्म 'कभी हां कभी ना' फिल्म में काम किया था। सुचित्रा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 8:32:54

2 News : सुचित्रा को शाहरुख के बारे में चर्चा करना इसलिए लगता है अजीब, यूलिया ने कहा-सलमान ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने…

एक्ट्रेस व सिंगर सुचित्रा कृष्णामूर्ति (49) ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ साल 1994 में आई फिल्म 'कभी हां कभी ना' फिल्म में काम किया था। सुचित्रा ने माना है कि अब उन्हें शाहरुख के बारे में बात करना थोड़ा अटपटा सा लगता है। सुचित्रा ने आईएएनएस के साथ बातचीत में इसकी वजह भी बताई। शाहरुख की ऑफ-स्क्रीन इमेज को लेकर पूछे गए सवाल पर सुचित्रा ने स्वीकार किया कि अब उनके बारे में चर्चा करना थोड़ा अजीब लगता है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इतने सालों के बाद वह अब उनके संपर्क में नहीं हैं, जिससे उन बीते दिनों को याद करना या फिर उन पर बात करना थोड़ा अजीब लगता है।

सुचित्रा ने कहा कि शाहरुख के बारे में इतनी बार बात की है कि अब उनके बारे में बात करना थोड़ा अजीब लगता है, खासकर तब जब फिल्म किए लंबा वक्त गुजर गया है। ईमानदारी से, मैं इन दिनों उनके संपर्क में नहीं हूं, इसलिए यह अजीब लगता है। लेकिन हां, मुझे लगता है कि वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और उन्होंने जो हासिल किया है वह असाधारण है। आप वास्तव में उनकी बुद्धि और ताकत की सराहना कर सकते हैं। मैं भी इसकी तहे दिल से प्रशंसा करती हूं। सुचित्रा ने अपने पॉडकास्ट लॉन्च करने के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि मैं कुछ समय से पॉडकास्ट करना चाहती थीं, लेकिन विषय चुनने में संघर्ष कर रही थीं। मैं सोचती रही, मुझे यह करना चाहिए या नहीं? मैं ट्रेंडिंग रील या वायरल चुटकुले नहीं बना सकती, इसलिए मैंने कुछ ऐसा करने का फैसला किया जिसके बारे में मुझे जानकारी है, जिसके बारे में मुझे कुछ अधिकार है, और सबसे महत्वपूर्ण बात, कुछ ऐसा जिसे लेकर मैं पैशनेट (जुनूनी) हूं। मुझे उम्मीद है कि इन्फोटेनमेंट में रुचि रखने वाले लोग मेरे शो को देखेंगे। इसे सुचित्रा कृष्णमूर्ति शो चैनल पर द म्यूजिक स्टोरीज का नाम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सुचित्रा ने फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी कावेरी कपूर हैं।
suchitra krishnamoorthi,actress suchitra krishnamoorthi,shekhar kapoor,kaveri,shahrukh khan,suchitra shahrukh,kabhi haan kabhi naa,lulia vantur,Salman Khan,lulia salman,sikandar सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में यूलिया वंतूर ने इस गाने को दी आवाज

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। इससे फिल्ममेकर्स, सलमान और फैंस निराश हैं। इस फिल्म में सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (44) ने एक गाने को अपनी आवाज दी है। फिल्म में एक इमोशनल सीन को और भी इंटेंस बनाने के लिए आइकॉनिक गाने ‘लग जा गले’ का इस्तेमाल किया गया है, जिसे यूलिया ने गाया है।

इस बीच यूलिया ने एक इंटरव्यू में सलमान को लेकर बात की। यूलिया ने कहा कि इमोशनल सपोर्ट हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसी का होना जो आपकी आवाज पर विश्वास करता है। सलमान वो ही व्यक्ति थे जिन्होंने मेरी आवाज और मेरे टैलेंट पर विश्वास किया। उन्होंने मुझे इस गाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुझ पर तब विश्वास किया जब मुझे खुद पर भी यकीन नहीं था। सलमान ने ऐसे वक्त में भी मेरा साथ दिया जब दर्शकों ने भी मेरा साथ नहीं दिया था और मुझे स्वीकार नहीं किया था। मैं इंडियन नहीं हूं और बाहर से आकर हिंदी सॉन्ग गाने लगी थीं जिसे पसंद नहीं किया गया।

जब मेरा खुद पर से विश्वास उठने लगा था तो उस वक्त में मेरी लाइफ में वो लोग आए जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया जिसके लिए मैं आभारी हूं। गौरतलब है कि सलमान व यूलिया को अक्सर एक साथ देखा जाता है। यूलिया, सलमान के परिवार के सेलिब्रेशन में भी शामिल होती हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान के साथ ईद मनाई थी। हालांकि दोनों ने उनके रिलेशन को लेकर लगाई गई तमाम अटकलों के बीच आज तक कुछ भी नहीं कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका