न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-प्रियंका की फिल्म पर घई ने दी Update, इस एक्ट्रेस को दी जान से मारने की धमकी, मांगे 50 लाख

मंगलवार (12 नवंबर) को अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ऐतराज' की रिलीज को 20 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 1:20:27

2 News : अक्षय-प्रियंका की फिल्म पर घई ने दी Update, इस एक्ट्रेस को दी जान से मारने की धमकी, मांगे 50 लाख

मंगलवार (12 नवंबर) को अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ऐतराज' की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए। इसमें प्रियंका ने पहली बार खलनायिका का रोल किया था। फिल्म हिट रही और इसमें प्रियंका के बोल्ड सीन की भी खूब चर्चा हुई। अब इसके सीक्वल का ऐलान हुआ है। दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई ने एक इंटरव्यू में 'ऐतराज 2' से जुड़ी अपडेट दी है। घई ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में कंफर्म किया कि मूवी पर काम चल रहा है। साल 2004 में आई फिल्म के डायरेक्टर अब्बास-मस्तान थे।

अब इसके लिए वे ‘ओएमजी 2’ के डायरेक्टर अमित राय के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। अक्षय कुमार व पंकज त्रिपाठी की मूवी ‘ओमएजी 2’ पिछले साल रिलीज हुई थी और 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई। घई ने कहा कि मैंने ‘ओह माय गॉड 2’ के डायरेक्टर अमित राय से बहुत ही शानदार स्क्रिप्ट सुनी। 'ऐतराज 2' के लिए ये कहानी बिल्कुल बढ़िया थी। अब कई सारे स्टूडियोज के कॉल आ रहे हैं और मैं इस फिल्म को बनाने में इंट्रस्टेड भी हूं। मैं ये कह सकता हूं कि अमित के पास बढ़िया हिट स्क्रिप्ट है। मुझे बहुत पसंद आई है।

उल्लेखनीय है कि 'ऐतराज' में प्रियंका ने ‘सोनिया’ नाम का किरदार निभाया था। ये एक नेगेटिव रोल था जो अक्षय और करीना की शादीशुदा जिंदगी में जहर घोल देता है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय) की कहानी थी जिस पर उसकी बॉस (प्रियंका) के यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। अक्षय का केस उसकी वकील पत्नी करीना लड़ती है। फैसला अक्षय के पक्ष में आता है। अब देखना ये होगा कि नई कहानी और नए सीक्वल में कौनसे स्टार्स बड़े पर्दे पर दिखते हैं।

subhash ghai,filmmaker subhash ghai,aitraaz movie,aitraaz 2,aitraaz sequel,Akshay Kumar,priyanka chopra,Kareena Kapoor Khan,akshara singh,bhojpuri actress akshara singh

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह ने दर्ज कराया मामला

पिछले कुछ समय में सलमान खान और फिर शाहरुख खान को लगातार धमकियां मिली हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। अक्षरा को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अक्षरा से फोन कॉल पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। धमकी देने वाले ने उन्हें कहा कि 2 दिन के अंदर ये रकम उसे दे दी जाए। अगर ऐसा नहीं होता, तो अक्षरा को 'जान से मार दिया' जाएगा।

इसे लेकर अक्षरा ने शिकायत भी दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अक्षरा ने बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाने में केस फाइल किया है। अक्षरा दानापुर की ही रहने वाली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि रंगदारी मांगने और धमकी देने के साथ अक्षरा को गालियां भी दी गईं। पुलिस स्टेशन प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान की जाएगी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अक्षरा ने साल 2010 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। अक्षरा फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा की कुल संपत्ति करीब 55 करोड़ रुपए के आस-पास है। अक्षरा एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 5 से 6 लाख रुपए लेती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री