न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Sad News : शूटिंग के दौरान मशहूर स्टंटमैन का निधन, वीडियो वायरल, इस दिग्गज एक्ट्रेस ने ली दुनिया से विदाई

मनोरजंन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा को एक दुखद घटना ने झकझोर दिया। मशहूर स्टंटमैन एसएम राजू की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 12:32:37

2 Sad News : शूटिंग के दौरान मशहूर स्टंटमैन का निधन, वीडियो वायरल, इस दिग्गज एक्ट्रेस ने ली दुनिया से विदाई

मनोरजंन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा को एक दुखद घटना ने झकझोर दिया। मशहूर स्टंटमैन एसएम राजू की फिल्म निर्माता पीए रंजीत की आगामी फिल्म 'वेट्टुवम' के सेट पर एक कार स्टंट के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा रविवार (13 जुलाई) को हुआ। इसका एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजू को एक कार पलटने का स्टंट करते देखा जा सकता है। जैसे ही कार रैंप पर चढ़ी, उसका बैलेंस बिगड़ गया। कार हवा में कई बार पलटी और फिर आगे के हिस्से पर जोर से गिर गई।

हादसे के तुरंत बाद सेट पर मौजूद क्रू को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ और वे कार की ओर दौड़े लेकिन जब तक वे राजू तक पहुंचे, वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्टर विशाल ने राजू के निधन की पुष्टि की। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। विशाल ने X (ट्विटर) पर लिखा, “यह बात पचा पाना बहुत मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आज सुबह जैमी @arya_offl और @beemji रंजीत की फिल्म के लिए कार पलटने का एक सीन करते समय निधन हो गया। मैं राजू को इतने सालों से जानता हूं।

उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं क्योंकि वे बहुत बहादुर इंसान हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में और शक्ति प्रदान करे। सिर्फ इस ट्वीट के साथ ही नहीं, बल्कि उसी फिल्म इंडस्ट्री से होने के नाते और इतनी सारी फिल्मों में उनके योगदान के लिए, मैं उनके परिवार के भविष्य के लिए भी हमेशा मौजूद रहूंगा।” बता दें स्टंट आर्टिस्ट राजू तमिल सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने कई वर्षों तक तमिल फिल्मों में जोखिम भरे स्टंट करके अपनी अलग पहचान बनाई थी।

राजू को निडरता और प्रोफेशनलिज्म के लिए जाना जाता था। उनकी परफॉर्मेंस की दर्शक ही नहीं, बल्कि एक्टर और डायरेक्टर्स भी खूब तारीफ करते थे। वे ऐसे स्टंटमैन थे, जिन पर फिल्म के सबसे खतरनाक सीन की जिम्मेदारी बिना झिझक सौंप दी जाती थी। उनका यूं अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी