Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 900 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी स्त्री-2?

पहले दिन शाम के बाद सिर्फ 4 शो में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 8.55 करोड़ की कमाई करके यह जता दिया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सूखे को समाप्त करते हुए इस पर बाढ़ लेकर आएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 9:27:02

क्या 900 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी स्त्री-2?

वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई निर्माता दिनेश विजान की फिल्म स्त्री ने हॉरर कॉमेडी जोनर की सफल शुरूआत की थी। इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस को एक ऐसी किरण दिखाई थी, जो उसे सफलता का स्वाद चखा सकती थी। स्त्री के बाद दिनेश विजान ने अपने हॉरर कॉमेडी जोनर में एक और फिल्म बनाई भेड़िया। इस फिल्म को हालांकि स्त्री जैसी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। दिनेश विजान का उत्साह अपने इस यूनिवर्स को लेकर चरम पर पहुँचने लगा था। उन्होंने एक और हॉरर कॉमेडी मुंज्या की घोषणा की। सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। बिान किसी नामचीन सितारे के इस फिल्म ने 140 करोड़ का कारोबार करके दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी के जीवन को ऊर्जावान कर दिया।

अभी मुंज्या की सफलता से बॉक्स ऑफिस दूर भी नहीं हुआ था कि दिनेश विजान ने इस जोनर की अगली फिल्म स्त्री 2 के प्रदर्शन की घोषणा की। स्त्री 2 वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई स्त्री का अगला भाग है। 15 अगस्त 2024 को इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया। यह फिल्म हिन्दी सिनेमा के दो और बड़े सितारों अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में आई। प्रदर्शन से पूर्व ही स्त्री 2 ने दर्शकों को बड़ी तादाद में अपने साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म ने तूफानी शुरूआत ली और पहले शो के बाद इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जो माउथ पब्लिसिटी हुई उसने इसे इस साल की हिट फिल्मों में शामिल कर दिया।

पहले दिन शाम के बाद सिर्फ 4 शो में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 8.55 करोड़ की कमाई करके यह जता दिया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सूखे को समाप्त करते हुए इस पर बाढ़ लेकर आएगी। प्रदर्शन के तीन दिन में फिल्म में 100 करोड़ के आंकड़े को पार करके दिग्गजों को हैरान कर दिया।

पिछले तीन सप्ताह से स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। अपने अब तक के सफर में इसने शाहरुख, सलमान खान, केजीएफ फेम यश, बाहुबली प्रभास सभी की फिल्मों को पटखनी देने में सफलता प्राप्त कर ली है। सिनेमाघरों में इस फिल्म के वीकेंड के दिनों या छुट्‌टी के दिन शोज में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी जाती है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के GT Central स्थित PVR INOX में इसके एक दिन में 19 शो चलाए जा रहे हैं। सभी शोज में तीसरे सप्ताह में भी भारी दर्शकों की तादाद आ रही है।

वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ के आंकड़े को छूने की तैयारी

गुरुवार 5 सितम्बर से यह फिल्म अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह अपने 4थे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। अपने तीसरे सप्ताहांत में इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब-करीब इतना ही कारोबार किया था।

दुनिया भर में स्त्री 2 अब तक 750 करोड़ का कारोबार करके हॉरर कॉमेडी के जोनर में एक नया इतिहास लिखने में सफल हो गई है। अनाधिकृत तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का अनुमान है स्त्री 2 अपने लाइफ टाइम कारोबार में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए रणबीर कपूर अभिनीत संदीप रेड्‌डी वांगा निर्देशित एनिमल को पीछे छोड़ने में सफल हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आने वाले सप्ताह और इस सप्ताह में कोई और फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो रहा है।

6 सितम्बर को पहले कंगना रनौत की इमरजेंसी का प्रदर्शन होने वाला था। तब उम्मीद थी कि स्त्री की उड़ान को धीमा होना पड़ेगा लेकिन यह फिल्म सर्टिफिकेट न मिलने के कारण स्थगित हो गई, जिसका फायदा अब स्त्री 2 को मिलेगा।
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार 5 सितम्बर को थलापति विजय की GOAT का पैन इंडिया प्रदर्शन हुआ है, लेकिन स्त्री 2 के कारोबार पर इसका असर आंशिक पड़ेगा, क्योंकि उत्तर भारत में मल्टीप्लेक्स चेन ने इस फिल्म को हिन्दी में प्रदर्शित नहीं किया है। इसके स्थान पर PVR-INOX और सिनेपोलिस ने अपने यहाँ स्त्री 2 के स्क्रीन्स व शोज में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे इसके कारोबार में जबरदस्त वृद्धि होगी यह तय है।

अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी ने बुधवार को 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसका मतलब है कि यह शाहरुख खान की जवान को पार करने से सिर्फ 4 करोड़ रुपये पीछे है, और गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन से सिर्फ 5 करोड़ रुपये पीछे है।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी ने रिलीज के तीसरे बुधवार को अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया, इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार कलेक्शन गिरकर 5.5 करोड़ रुपये पर आ गया। स्त्री 2 को दूसरी फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बराबरी करने में 21 दिन लगे, जिससे इसकी टक्कर हुई थी, अक्षय कुमार की खेल खेल में, जिसने शुक्रवार को 5.05 करोड़ रुपये की ओपनिंग कमाई की थी।

कलेक्शन में गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन अमर कौशिक निर्देशित यह फिल्म अभी भी स्थिर गति बनाए हुए है और आने वाले सप्ताहांत में और धमाकेदार कमाई के लिए तैयार है, जहां इसे बड़ी छलांग लगानी चाहिए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 520 करोड़ रुपये है। फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 750 करोड़ रुपये से अधिक है।

गुरुवार को कलेक्शन में एक और गिरावट के बावजूद, स्त्री 2 शाहरुख खान की पठान को पार कर सकती है, जिसने 524.53 करोड़ रुपये (हिंदी) कमाए थे और अगर हॉरर कॉमेडी एक दिन में 5 करोड़ रुपये और कमा लेती है, तो गदर 2 का रिकॉर्ड भी उसी दिन खत्म हो जाएगा। सनी देओल अभिनीत इस फिल्म ने 525.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अपने तीसरे हफ़्ते में, स्त्री 2 ने रिकॉर्ड डबल-डिजिट ऑक्यूपेंसी दर्ज की है, जिसमें रात के शो 18 प्रतिशत से ज़्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ सबसे बेहतर रहे। फ़िल्म अब जवान के लाइफ़टाइम (हिंदी) रिकॉर्ड का पीछा कर रही है, जो 584 करोड़ रुपये है। जूनियर एनटीआर-जान्हवी कपूर स्टारर देवरा: पार्ट वन को छोड़कर, कोई और बड़ी फ़िल्म रिलीज़ के लिए तैयार नहीं है। बड़ी तेलुगु एक्शन फ़िल्म महीने के अंत में रिलीज़ होगी; तब तक स्त्री 2 जवान के कलेक्शन को पार कर चुकी होगी। साथ ही यह वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए एनिमल को पीछे छोड़ने में सफल हो चुकी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका