न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 अगस्त को प्रदर्शित होगी स्त्री-2, सामने होगी जॉन अब्राहम की वेदा और खिलाड़ी कुमार की खेल-खेल में

हिन्दी सिनेमा में इन दिनों प्रदर्शन तिथियों में अदला बदली का काम बड़ी तेजी से हो रहा है। हाल ही में रोहित शेट़्टी ने घोषणा की कि उनकी फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त के स्थान पर दीवाली पर प्रदर्शित होगी, जहाँ उसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की भुल भुलैया-3 से होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 9:35:06

15 अगस्त को प्रदर्शित होगी स्त्री-2, सामने होगी जॉन अब्राहम की वेदा और खिलाड़ी कुमार की खेल-खेल में

हिन्दी सिनेमा में इन दिनों प्रदर्शन तिथियों में अदला बदली का काम बड़ी तेजी से हो रहा है। हाल ही में रोहित शेट़्टी ने घोषणा की कि उनकी फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त के स्थान पर दीवाली पर प्रदर्शित होगी, जहाँ उसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की भुल भुलैया-3 से होगा। वहीं दूसरी ओर जैसे ही रोहित शेट्टी ने 15 अगस्त के स्लॉट को खाली किया, वैसे ही निर्माता दिनेश विजान ने अपनी फिल्म स्त्री-2 को उसके स्थान पर प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हिंदी में लाल रंग में 'स्त्री' लिखा हुआ है।

मेकर्स ने लिखा, "'इस स्वतंत्रता दिवस पर आ रही है 'स्त्री' फिर से... 'स्त्री 2' इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में.. 'स्त्री 2' का टीजर आज ही सिनेमाघरों में 'मुंज्या' के साथ देखें।"

'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है जो इससे पहले स्त्री के अतिरिक्त भेड़िया को निर्देशित कर चुके हैं और हाल ही में प्रदर्शित हुई मुंज्या को उन्होंने दिनेश विजान के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। स्त्री-2 को दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वरुण धवन कैमियो करते दिखाई देंगे। वहीं तमन्ना भाटिया भी स्पेशल अपीयरेंस में होंगी।

'स्त्री 2' की रिलीज डेट पहले 30 अगस्त रखी गई थी, लेकिन अब यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' से होगा।

हालांकि अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित और इस वर्ष की बहुचर्चित पुष्पा-2 के प्रदर्शन की सम्भावनाएँ 15 अगस्त को कम नजर आ रही हैं। इसका कारण यह है कि अभी यह शूटिंग के दौर में है। अल्लू अर्जुन के एक महीने तक बीमार रहने के कारण यह लेट हो गई है। हालांकि निर्माताओं का मानना है कि उनकी फिल्म 15 अगस्त को अपने तय समय पर ही प्रदर्शित होगी। वहीं दूसरी ओर निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी जॉन अब्राहम की वेदा जो पहले 12 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली थी, अब 15 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। इस हिसाब से अब स्त्री का मुकाबला 15 अगस्त को न सिर्फ अक्षय कुमार की फिल्म से ही होगा अपितु उसे जॉन अब्राहम के एक्शन से भी मुकाबला करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क