न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान-शिबानी के वीडियो ने फैंस के साथ स्टार्स का भी खींचा ध्यान, इस एक्ट्रेस ने बताई बोटॉक्स की खामियां

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर व उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर एक मनमोहक क्लिप पोस्ट की। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 2:28:32

2 News : फरहान-शिबानी के वीडियो ने फैंस के साथ स्टार्स का भी खींचा ध्यान, इस एक्ट्रेस ने बताई बोटॉक्स की खामियां

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर व उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर एक मनमोहक क्लिप पोस्ट की। यह रील काफी चर्चाओं में है। इसमें कपल ने बताया कि वे दुनिया के साथ क्या करना चाहते हैं। शिबानी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम बस दुनिया को नचाना चाहते हैं।” शिबानी वीडियो में जेसी जे. के ‘प्राइस टैग’ गाने के बोल पर लिप-सिंक करती दिखीं। फरहान बोलों में बताए गए एक्शन की कॉपी करते नजर आए। फरहान ने चश्मे, हील्स और घड़ियों के साथ मजेदार अंदाज में नकल उतारते हुए ट्रैक को फैंस के सामने रखा।

इस रील पर फिल्म स्टार्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। फरहान की बहन फिल्ममेकर जोया अख्तर ने हंसी वाली इमोजी पोस्ट की। कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा, “फारू बहुत फनी है, मेरा भाई।” एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लिखा, “क्यूटीज।” फिल्ममेकर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने रिएक्शन दी, “हाहाहा बहुत प्यारा।” फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने रेड हार्ट वाले इमोटिकॉन्स के साथ कमेंट किया। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, “हाहाहा...यह इंटरनेट पर आज का सबसे प्यारा पीस होना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि फरहान की शिबानी के साथ दूसरी शादी है। वे साल 2022 में विवाह बंधन में बंधे थे। फरहान की पहली शादी साल 2000 में अधुना भाबानी के साथ हुई थी। उनका साल 2017 में तलाक हो गया। उनके दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। फरहान हाल ही ‘जिंदगी को यस बोल’ के लिए ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ नजर आए। यह 5 एपिसोड की रोमांचक सीरीज है, जिसमें साल 2011 में आई उनकी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की दोस्ती और उत्साह फिर से नजर आएगा।

संदीपा धर ने कहा, बोटॉक्स एक सर्जरी है और इसके साथ जोखिम जुड़ा हुआ है

एक्ट्रेस संदीपा धर ने सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जा रही बोटॉक्स और सर्जरी के बढ़ते चलन पर चिंता जताई है। उन्होंने उन सेलेब्स की आलोचना की, जो इन्हें सामान्य बना रहे हैं। यह उनका निजी सौंदर्य नहीं, बल्कि एक खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है। संदीपा ने कहा कि इंडस्ट्री में यह महसूस कराया जाता है कि बुढ़ापे को एक समस्या मानो। एक महिला के रूप में, मुझे यह समझ में नहीं आता कि क्यों हमें यह बताया जाता है कि एक एक्ट्रेस की शेल्फ लाइफ होती है। यह एक विजुअल मीडियम है और हमसे हमेशा एक खास तरीके से दिखने की उम्मीद की जाती है।

जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप चेहरे पर झुर्रियां देखना शुरू करते हैं और यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इंडस्ट्री इसे गलत तरीके से पेश करती है। जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि मेरे चेहरे की हर रेखा में एक कहानी है जो मेरे किरदार को और निखारेगी। मुझे 21 साल की लड़की की तरह दिखने के लिए इंजेक्शन और सर्जरी की जरूरत नहीं है। मैं 21 साल की नहीं हूं और मुझे दुख होता है जब लोग इसे सामान्य बनाने की कोशिश करते हैं।

हाल ही में मैंने एक एक्ट्रेस का इंटरव्यू देखा, जिसमें उसने कहा था कि उसने 2-3 चीजें करवाई हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह कोई सामान्य बात नहीं होनी चाहिए। बोटॉक्स एक बड़ी बात है। यह एक सर्जरी है और इसके साथ जोखिम जुड़ा हुआ है। बहुत सारी लड़कियां पैसों के लिए ये सर्जरी करवाती हैं। यह समझना होगा कि कितने लोग ऑपरेशन टेबल पर मर जाते हैं। यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी