न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSKTK: दूसरे दिन लड़खड़ायी, वीकेंड पर टिकी नजरें, सोमवार से कम हो सकती हैं स्क्रीन्स व शो

शुरुआत उम्मीद के मुताबिक हुई, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग कमाई दर्ज की। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन सीधे नीचे गिर गया और अब यह चिंता का विषय बन चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 7:57:49

SSKTK: दूसरे दिन लड़खड़ायी, वीकेंड पर टिकी नजरें, सोमवार से कम हो सकती हैं स्क्रीन्स व शो

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुरुआत उम्मीद के मुताबिक हुई, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग कमाई दर्ज की। लेकिन जैसे ही दूसरे दिन यानी शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा सामने आया, सबका माथा ठनक गया। क्योंकि फिल्म का कलेक्शन सीधे नीचे गिर गया और अब यह चिंता का विषय बन चुका है।

इस फिल्म के साथ ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कांतारा: चैप्टर 1 भी रिलीज़ हुई थी, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके मुकाबले में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की चमक कुछ फीकी पड़ती दिख रही है। भले ही फिल्म को समीक्षकों और कुछ दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज़ मिले हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बात नजर नहीं आ रही।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, भारी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म शुक्रवार को केवल 5.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जो पहले दिन के मुकाबले लगभग 43% की गिरावट है। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई अब 14.50 करोड़ रुपये पर पहुंची है।

फिल्म का कुल बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने अपने बजट का महज एक चौथाई हिस्सा ही कमा पाया है। त्योहारी माहौल और वीकेंड के चलते निर्माताओं को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे फिल्म कुछ हद तक नुकसान की भरपाई कर सके।

हालांकि, असली चुनौती ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 से है, जो न केवल कंटेंट के मामले में भारी दिख रही है, बल्कि इसका क्रेज मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों ही स्तरों पर मजबूत बना हुआ है। ऐसे में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को वीकेंड में खुद को साबित करने की बड़ी जरूरत है, वरना सोमवार से स्क्रीन काउंट में कटौती की संभावनाएं बन सकती हैं।

बॉक्स ऑफिस का ये उतार-चढ़ाव एक बार फिर साबित करता है कि बड़ी स्टारकास्ट और प्रचार के बावजूद कंटेंट और क्लैश कितना असर डाल सकते हैं। अब देखना ये होगा कि यह फिल्म शनिवार और रविवार को उम्मीद के मुताबिक वापसी कर पाती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह