न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम चरण की 'पेड्डी' में होगी इस हसीना की एंट्री, एक बार फिर अपने डांस से बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी में एक्ट्रेस श्रीलीला की एंट्री हो रही है, जो एक दमदार डांस नंबर से धमाल मचाने वाली हैं। म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को लेकर फैंस में उत्साह है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 8:05:06

राम चरण की 'पेड्डी' में होगी इस हसीना की एंट्री, एक बार फिर अपने डांस से बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ी लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर आई थी, और अब फिल्म में एक और हसीना की एंट्री को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं, राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' में किस एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

श्रीलीला फिल्म में मचाएंगी धमाल

राम चरण और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की लीड रोल वाली फिल्म 'पेड्डी' में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) को फिल्म 'पेड्डी' में एंट्री मिल रही है। न्यूजबाइट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने श्रीलीला को कास्ट करने का मन बना लिया है, और अब वे बस एक्ट्रेस के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अगर श्रीलीला फिल्म में हां कहती हैं, तो उनका डांस नंबर जल्दी शूट होगा। इस डांस नंबर के लिए श्रीलीला को उनकी फीस से डबल पैसे ऑफर किए गए हैं। यह डांस नंबर एक पावरफुल मास सॉन्ग होगा, जिसे संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) कंपोज कर रहे हैं। श्रीलीला की एंट्री के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं, हालांकि इस एंट्री की अधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

कब रिलीज होगी फिल्म

राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' में आपको 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण की यह फिल्म 27 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में श्रीलीला की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ