न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

…तो क्या विद्युत-नंदिता की हो गई सगाई! Photo हो रही वायरल, सुष्मिता ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों प्रोफेशनल के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक विद्युत फैशन डिजाइनर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 8:24:45

…तो क्या विद्युत-नंदिता की हो गई सगाई! Photo हो रही वायरल, सुष्मिता ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों प्रोफेशनल के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक विद्युत फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों आगरा स्थित ताजमहल घूमने गए थे। वहां की एक फोटो वायरल हुई है, जिसे देखकर सगाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। फोटो में विद्युत और नंदिता एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। नंदिता के हाथ में हीरे की अंगूठी दिख रही है। कहा जा रहा है कि उनकी एनगेजमेंट हो गई, लेकिन दोनों ने अभी तक अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। नंदिता एक फैशन डिजाइनर हैं। वे कई शो के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। नंदिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


vidyut jamwaal,nandita mahtani,vidyut nandita,tajmahal,sushmita sen,renee,renee birthday,actress sushmita sen,bollywood news in hindi

अब इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे विद्युत

नंदिता की पहली शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हजबैंड संजय कपूर से हुई थी। नंदिता से तलाक होने के बाद संजय ने करिश्मा से शादी की थी। हालांकि बाद में उनका भी तलाक हो गया। वहीं विद्युत की बात करें तो वे ‘जंगली’, ‘कमांडो 3’, ‘यारा’, ‘खुदा हाफिज’ और ‘द पॉवर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। विद्युत ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है और उनकी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। उन्होंने पहली फिल्म तेलुगू में की थी जिसका नाम ‘शक्ति’ था। विद्युत इन दिनों खुदा हाफिज के सीक्वल में बिजी हैं।


vidyut jamwaal,nandita mahtani,vidyut nandita,tajmahal,sushmita sen,renee,renee birthday,actress sushmita sen,bollywood news in hindi

रेनी हुईं 22 की, सुष्मिता ने फोटो शेयर कर लिखा…

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बड़ी बेटी रेनी को उनके 22वें जन्मदिन की बधाई दी। सुष्मिता ने रेनी की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे बहुत प्यारी लग रही हैं। पहली फोटो में रेनी के बाल खुले हुए हैं और वे सीरियस सी दिख रही हैं। घुंघराले बालों में स्पैक्स लगाई हुई रेनी काफी शांत लग रही हैं। दूसरी फोटो में रेनी खुश और खिलखिलाती नजर आईं।

सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरा पहला प्यार @reneesen47. तुम आज 22 की हो गई हो…वक्त कैसे निकल जाता है। तुम्हारी मां होने के दो दशक बीत चुके हैं... और यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है!!! भगवान हमेशा आपके साथ अपना आशीर्वाद बनाए रखें… आपको वे सभी खुशियां मिलें जिनकी आप इच्छा करती हो!!! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं शोना… पार्टी टाइम। अलीशा और मां की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार। सुष्मिता की इस पोस्ट पर रेनी ने लिखा कि मैं आपकी बेटी होना अपनी खुशकिस्मती समझती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका