एक्ट्रेस अमीषा पटेल (49) ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद अमीषा ने ब्लॉकबस्टर ‘गदर’ में भी शानदार काम किया था। साल 2023 में अमीषा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं जब उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। तब से अमीषा लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अब एक बार फिर से अमीषा लाइमलाइट में है और इसकी वजह हैरान करने वाली है। दरअसल अमीषा ने बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके थोड़ा बेबी बंप जैसा कुछ नजर आ रहा है।
यह फोटो जैसे ही सामने आई वायरल हो गई और यूजर्स ने अमीषा के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। अमीषा ने गुरुवार (17 अप्रैल) को ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इसमें वह ग्रीन स्वीमसूट पहनकर पोज देती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट, आंखों पर चश्मा और सिर पर टोपी भी लगा रखी है। उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ दिख रहा है। अब अमीषा को ऐसी हालत में देख उनके चाहने वाले बेचैन हो रहे हैं।
अमीषा ने अभी तक शादी नहीं की है, ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रेग्नेंट? क्या आप मां बनने वाली हैं?”, दूसरे ने लिखा, “बधाई हो मम्मी जी!” एक यूजर ने पूछा, “लेकिन डैडी कौन हैं?” कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि उन्हें अमीषा आठवें महीने में लग रही हैं। हालांकि, ये सारे कमेंट्स सिर्फ अनुमान और अफवाहों पर आधारित हैं। फैंस काफी कन्फ्यूजन में हैं। हालांकि अमीषा ने अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दी है। अब सच्चाई तो वही बता सकती हैं। उन्होंने न तो इन अफवाहों को सच कहा है और न ही इन्हें नकारा है। उनकी टीम या किसी करीबी ने भी इस विषय पर कोई जानकारी नहीं दी है।














