न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC के ‘जेठालाल’, ‘बबीता जी’ और ‘अय्यर’ को लेकर लग रहीं अटकलें, गुरु ने दिलजीत पर की टिप्पणी फिर…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाला यह फैमिली कॉमेडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 2:47:00

2 News : TMKOC के ‘जेठालाल’, ‘बबीता जी’ और ‘अय्यर’ को लेकर लग रहीं अटकलें, गुरु ने दिलजीत पर की टिप्पणी फिर…

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाला यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा लोगों का दिनचर्या का अहम हिस्सा बना हुआ है। लोग इसे देखे बिना रह नहीं पाते। इसका एक-एक किरदार लोगों के जेहन में ऐसे बस गया है, जैसे वो उनके परिवार का हिस्सा हो। उन्हें लगता है कि वे हमेशा सीरियल में बने रहने चाहिए। हालांकि अब तक कई एक्टर इस शो से किसी न किसी कारण से अलग हो चुके हैं। किसी ने दुनिया से विदाई ले ली तो किसी को कुछ दिक्कत थी या फिर कुछ और करना था।

बहरहाल एक बार फिर से कुछ अहम कलाकारों को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है है कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी, बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता और अय्यर यानी तनुज महाशब्दे ने शो छोड़ दिया है। दरअसल फिलहाल ‘भूतनी’ वाले एपिसोड में ये तीनों ही गायब हैं। इसने फैंस के बीच अफवाहों को जन्म दे दिया है कि क्या वे शो छोड़ चुके हैं? एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी के सभी मेंबर एक डरावने बंगले में छुट्टियां मनाने गए हैं। तारक मेहता, अंजलि, पोपटलाल, बापूजी और सोढ़ी जैसे किरदार इस कहानी का हिस्सा हैं।

एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार शो के प्रोडक्शन हाउस ने पुष्टि की है कि एपिसोड की इस कहानी में बताया गया है कि अय्यर और बबीता महाबलेश्वर में छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि जेठालाल बिजनेस ट्रिप पर हैं। इसी वजह से शो के यह मुख्य तीन चेहरे इन दिनों नजर नहीं आ रहे हैं। मुनमुन को लेकर शो के प्रोडक्शन हाउस ने पुष्टि की है कि वह अभी भी शो का हिस्सा हैं, वहीं तनुज के बारे में स्पष्टता नहीं है। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो अय्यर का किरदार फिलहाल स्क्रिप्ट में नहीं रखा गया है या अभिनेता खुद ब्रेक पर हैं।

दिलीप और मुनमुन को लेकर रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि उन्होंने फिलहाल ब्रेक लिया हुआ है। इस शो में वैसे तो कई किरदार हैं, जो लोगों के फेवरेट हैं लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी को पसंद किया जाता है। ये दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनकी नोकझोंक और दोस्ती को फैंस खूब पसंद करते हैं। जेठालाल का बबीता जी को देख कर हक्का-बक्का हो जाना, शो की सबसे मजेदार बातों में से एक हैं।

taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,dilip joshi,munmun dutta,tanuj mahashabde,jethalal,babita ji,aiyar,guru randhawa,diljit dosanjh,sardaar ji 3 movie

गुरु रंधावा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करने के बाद डीएक्टिवेट किया एक्स अकाउंट

पंजाबी सिंगर व एक्टर गुरु रंधावा ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर हो रहे विवादों से जोड़कर देख रहे थे। इस बीच अब गुरु ने अपना एक्स (ट्विटर) अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। बता दें कि गुरु के अकाउंट को ओपन करने पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ लिखा दिख रहा है, जिससे यह साफ है कि उनका अकाउंट फिलहाल निष्क्रिय कर दिया गया है।

दरअसल गुरुवार (26 जून) को गुरु ने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इसे पढ़ने पर लग रहा है कि वो दिलजीत को देशभक्ति का सबक सिखा रहे हैं। दिलजीत ने लिखा, “भले ही कितने विदेशी हो जाएं, लेकिन आपको अपने देश के साथ कभी भी विश्वासघात नहीं करना चाहिए। कभी भी उस देश के लिए बुरा नहीं सोचना चाहिए जो उन्हें खाने के लिए देता है। भले ही आपके पास इंडियन सिटीजनशिप न हो लेकिन आप इसी देश में पैदा हुए हैं, ये याद रखना चाहिए।

इस देश ने ग्रेट आर्टिस्ट्स दिए हैं और हमें इस पर प्राउड फील करना है। प्लीज उस जगह पर प्राउड करें जहां आप पैदा हुए हैं। सिर्फ एक एडवाइस है। अब फिर से कंट्रोवर्सी शुरू मत करना और न ही इंडियन को बरगलाना शुरू करना। पीआर आर्टिस्ट से बड़ा है।” इस पोस्ट के आने के बाद नेटिजंस ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी