न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘स्पेशल ऑप्स 2’ के फैंस को करना होगा थोड़ा इंतज़ार, रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानिए अब कब होगी स्ट्रीम

स्पेशल ऑप्स 2 की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। केके मेनन की यह मच अवेटेड वेब सीरीज़ अब 11 जुलाई की बजाय 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ होगी। जानें नई तारीख, कहानी और स्टार कास्ट से जुड़ी अहम जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 11:17:07

‘स्पेशल ऑप्स 2’ के फैंस को करना होगा थोड़ा इंतज़ार, रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानिए अब कब होगी स्ट्रीम

केके मेनन स्टारर ‘स्पेशल ऑप्स’ सीरीज़ को दर्शकों ने बेहद सराहा था और इसके दमदार किरदारों और दिलचस्प कहानी ने हर किसी का ध्यान खींचा था। अब जब इसका सीजन 2 आने वाला है, तो फैंस की बेसब्री भी देखने लायक है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे उन्हें थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। दरअसल, ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की रिलीज़ डेट बदल दी गई है। हालांकि घबराइए मत, क्योंकि खुद केके मेनन ने एक वीडियो के जरिए फैंस को इसकी नई तारीख भी बताई है।

क्या है 'स्पेशल ऑप्स 2' की नई रिलीज डेट?

पहले जहां इस बहुप्रतीक्षित सीरीज़ का प्रीमियर 11 जुलाई को होने वाला था, अब यह तारीख बदलकर 18 जुलाई कर दी गई है। इस बदलाव की वजह से फैंस को एक हफ्ता और इंतजार करना होगा। सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं शिवम नायर, और यह स्पाई थ्रिलर अब और भी ज्यादा रोमांचक लग रही है। केके मेनन इस बार भी रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह के किरदार में नज़र आएंगे, जो अपनी टीम के साथ साइबरस्पेस में छिड़े एक खतरनाक और जटिल युद्ध में उतरते हैं।

केके मेनन ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा, "स्पेशल ऑप्स के सभी चाहने वालों के लिए जानकारी है कि अब ये 11 जुलाई को नहीं, बल्कि 18 जुलाई को रिलीज होगी। सिर्फ एक हफ्ते की देरी है। कुछ चीज़ें हमारे कंट्रोल में नहीं होतीं, लेकिन वादा है कि इस बार सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे – और वही पुराना मजा बरकरार रहेगा।"

क्या है 'स्पेशल ऑप्स 2' की कहानी?

इस सीज़न की कहानी एक बिल्कुल नए और खतरनाक युद्धक्षेत्र, साइबर आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। भारत की डिजिटल ग्रोथ – जैसे UPI और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। इस बीच, हिम्मत सिंह और उनकी टीम को एक ऐसे दुश्मन का सामना करना है जो दिखता नहीं, लेकिन बहुत घातक है। कहानी में तकनीक और थ्रिल का जबरदस्त मेल है, जिससे सीजन 2 पहले से भी ज्यादा इंटेंस और रोमांचक बनता दिख रहा है।

'स्पेशल ऑप्स 2' की स्टार कास्ट

केके मेनन एक बार फिर अपने स्मार्ट और निडर किरदार हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ पहले सीज़न के कई मशहूर चेहरे जैसे करण टैकर, विनय पाठक, मुज़म्मिल इब्राहिम, सैयामी खेर और मेहर विज भी नजर आएंगे। इसके अलावा इस बार कहानी को और मजबूत बनाने के लिए ताहिर राज भसीन और प्रकाश राज जैसे नामी कलाकार भी सीज़न 2 में शामिल किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी