न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेबी जॉन पर भारी पड़ रही है दक्षिण की मार्को, दर्शकों की माँग हिन्दी में बढ़ रहे शो

अपनी दमदार कहानी और एक्शन के दम पर मार्को इससे काफी आगे निकल गई है। मार्को की कमाई भी ताबड़तोड़ तरीके से हो रही है। साउथ की इस फिल्म ने बेबी जॉन की कमर तोड़ दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 4:08:31

बेबी जॉन पर भारी पड़ रही है दक्षिण की मार्को, दर्शकों की माँग हिन्दी में बढ़ रहे शो

एटली द्वारा निर्मित और कलीस द्वारा निर्देशित बेबी जॉन ने बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से निराश कर दिया। पुष्पा 2 का क्रेज कम नहीं हुआ और वह अभी भी सरपट बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। इस बीच दक्षिण भारत की एक और फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। यह फिल्म है मार्को जो हिन्दी में भी प्रदर्शित हुई है, हालांकि इसे हिन्दी में गिने चुने सिनेमाघरों में एक-दो शो में प्रदर्शित किया गया है। इसके बावजूद इसे बेबी जॉन से ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं।

अपनी दमदार कहानी और एक्शन के दम पर 'मार्को' इससे काफी आगे निकल गई है। मार्को की कमाई भी ताबड़तोड़ तरीके से हो रही है। साउथ की इस फिल्म ने 'बेबी जॉन' की कमर तोड़ दी है। साउथ में पहले ही अपने पैर पसार चुकी इस फिल्म ने अब उत्तर भारत में कब्जा जमाना शुरू कर दिया और हिंदी बेल्ट में भी लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं।

30 करोड़ के बजट बजट में बनी 'मारको' अपने बजट से ज्यादा की कमाई पहले ही कर चुकी है। 11 दिन में फिल्म ने भारत में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं दुनिया भर में फिल्म की कमाई 68 करोड़ से भी ज्यादा है। मॉलीवुड की ये फिल्म अब बॉलीवुड की 'बेबी जॉन' को काफी महंगी पड़ रही है। उन्नी मुकुंदन स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्को बीती 20 दिसंबर को रिलीज हुई। उत्तर भारत में भी अब मार्को की मांग हो रही है। एक्टर उन्नी मुकुंदन ने अपने एक्स हैंडल पर बताया है कि हिंदी के लिए उनकी फिल्म के 250 शोज और बढ़ गए हैं। ऐसा दर्शकों की डिमांड के चलते किया गया है।

'मार्को' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद जल्द ओटीटी पर आएगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स इसे कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज करेंगे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म 45 दिनों के थियेटर रन के बाद डिजिटल डेब्यू कर सकती है। इसके अनुसार ये फिल्म जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी पर आ सकती है। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन हनीफ अदेनी ने किया है और इसका निर्माण क्यूब्स एंटरटेनमेंट ने किया है। मार्को में उन्नी मुकुंदन, सिद्दीकी, जगदीश, सुदेव नायर और एंसन पॉल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा