विक्की कौशल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। विक्की कौशल की हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' दर्शकों के बीच खूब प्यार बटोर रही है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के किरदार में नजर आए हैं, जिन्होंने मुगलों के सामने डटकर सामना किया था। संभाजी महाराज के रोल में विक्की कौशल ने थिएटर्स में धमाका मचा दिया है। छावा बीती 14 फरवरी को रिलीज हुई थी और देशभर में चर्चित हो रही है। अब सोशल मीडिया पर छावा के तेलुगू वर्जन की मांग हो रही है।
@vickykaushal09 sir please release in Telugu
I watched in Hindi with subtitles but I didnt understand some dialogues please dubbed in telugu #chatrapathiShivajimaharaj #Chhaava
Jai Bhavani 🚩एक्स हैंडल पर छावा के तेलुगू भाषा वर्जन की तेजी से मांग हो रही है। वहीं, कुछ लोगों ने छावा के मेकर्स से अनुरोध किया है कि वह उनके फिल्म में इंग्लिश सबटाइटल एड कर दें। वहीं, कई लोगों ने मेकर्स को फिल्म छावा को हिंदी दर्शकों तक रखने पर फटकारा है।
It is surprising that @MaddockFilms, known for their extensive promotions, and yet they didnt push #Chhaava much in South Indian states. This film has hugeee potential while its a Marathi story, cant really ask for a Telugu dub, but if it happens, this film will go places.
— Ashwith Harshavardhan (@avछावा पर एक यूजर ने लिखा है, कृप्या फिल्म छावा को तेलुगू में रिलीज किया जाए, मैंने इसे हिंदी सबटाइटल में देखा, लेकिन कुछ समझ नहीं आया'। दूसरा यूजर लिखता है, कृप्या शिवाजी और संभाजी महाराज की विरासत और बहादुरी को सिर्फ हिंदी भाषा तक समेटकर मत रखें, इसे तेलुगू में भी रिलीज करें, हर हिंदुस्तानी को यह कहानी देखनी चाहिए'। एक यूजर ने छावा के मेकर्स मडोक फिल्म्स से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द फिल्म छावा को तेलुगू में भी रिलीज करें।
#Chhaava makers are morons
— Aditya Jakki (@adityajakki)
Neither they dubbed it in other major Indian languages nor they put English subtitles in South
Not only are they losing revenues as film got great appreciation but also limiting reach of such an important story of Chhatrapathi Sambhaji Raje#Chhaava makers are morons
— Aditya Jakki (@adityajakki)
Neither they dubbed it in other major Indian languages nor they put English subtitles in South
Not only are they losing revenues as film got great appreciation but also limiting reach of such an important story of Chhatrapathi Sambhaji Rajeनिर्माताओं को लगाई फटकार
एक यूजर ने लिखा है, छावा के मेकर्स का सबसे खराब फैसला यह है कि उन्होंने फिल्म को हिंदी में ही रिलीज किया, यह फिल्म तेलुगू में आराम से 50 से 80 करोड़ का बिजनेस कर सकती है'। एक और यूजर लिखता है, यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि इतनी शानदार फिल्म को साउथ स्टेट्स में जगह नहीं दी गई, इस फिल्म को जल्द से जल्द दक्षिण राज्यों में डब करके दिखाना चाहिए'। अब छावा के मेकर्स के पास बड़ा मौका है कि वह फिल्म को तेलुगू भाषा में रिलीज कर बड़ी सक्सेस हासिल कर सकते हैं। ऐसे में अब मेकर्स इस पर कब तक फैसला लेते हैं, ये देखना बाकी है।Namaste @Laxman10072 / @MaddockFilms , Telugu fans are eagerly waiting for #Chhaava
Please release the Telugu dubbed version soon. We cant wait to experience this masterpiece in our language! 🙏
Jai Bhavani Jai Jai Maa Jagdamba














