न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KGF-3 में और भी ज्यादा धमाकेदार सीन्स होंगे, इसे लेकर काफी कुछ सोचा है : यश

फैंस को भी फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजा है। सभी यह जानना चाहते हैं कि KGF-3 में सीआईए की एंट्री के बाद क्या होगा? रमिका सेन (रवीना टंडन) ने रॉकी के खिलाफ जो डेथ वारंट निकाला है, क्या सच में रॉकी मर जाएगा? या दुनिया पर राज करने का मां का सपना पूरा करेगा? फैंस के इस तरह के सवालों के जवाब फिल्म के तीसरे पार्ट में ही मिलेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Apr 2022 5:08:11

KGF-3 में और भी ज्यादा धमाकेदार सीन्स होंगे, इसे लेकर काफी कुछ सोचा है : यश

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF-2 को 14 अप्रैल 2022 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलायलम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज और रवीना टंडन भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। KGF-2 ने 12 दिन में अब तक 930 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म आमिर खान की 'PK' को पीछे छोड़कर छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 12 दिन में ही 329 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म की सफलता के बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यश ने पहली बार KGF-3 से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि फिल्म के 3सरे पार्ट में और भी ज्यादा धमाकेदार सीन्स होंगे। KGF-2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में भी फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर हिंट दिया गया था।

फैंस को भी फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजा है। सभी यह जानना चाहते हैं कि KGF-3 में सीआईए की एंट्री के बाद क्या होगा? रमिका सेन (रवीना टंडन) ने रॉकी के खिलाफ जो डेथ वारंट निकाला है, क्या सच में रॉकी मर जाएगा? या दुनिया पर राज करने का मां का सपना पूरा करेगा? फैंस के इस तरह के सवालों के जवाब फिल्म के तीसरे पार्ट में ही मिलेंगे।

KGF-3 में ढेर सारे कमाल के सीन्स हैं

अब 'रॉकी भाई' यानी यश ने बताया है कि KGF-3 कब बनेगी और फिल्म में क्या-क्या सीन होंगे। इंटरव्यू में यश ने बताया कि अभी रॉकी की जिंदगी और इसकी कहानी में बहुत कुछ है, जो तीसरे पार्ट में दिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा, "मैंने और प्रशांत ने KGF-3 के लिए काफी सारे सीन्स सोचे हैं। बहुत सारी ऐसी चीजें थीं, जो हम 'Chapter 2' में नहीं कर सकते थे। इसलिए हम चाहते हैं कि बहुत सारी संभावनाएं हैं और ढेर सारे कमाल के सीन्स हैं, जिन्हें हम 'Chapter 3' में लेकर आने वाले हैं। लेकिन, यह सिर्फ अभी आइडिया है और हमने अभी के लिए उसे छोड़ा हुआ है।"

यश ने बताया, 'KGF को एक फिल्म के तौर पर बनाया था। मगर प्रोडक्शन के बीच में प्रशांत ने इसे दो हिस्सों में तोड़ने का फैसला किया। क्योंकि, उन्हें ऐसा लग रहा था कि कुछ सीन्स जल्दबाजी में समेटने पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से उनका इमोशनल एंगल कमजोर पड़ रहा है। इमोशंस इंडियन ऑडियंस के लिए बहुत जरूरी है। चाहे वो कोई भी जॉनर हो, इसलिए हमने इसे फैलाना शुरू किया। इस डिपार्टमेंट पर काम करने के लिए प्रोडक्शन ने एक महीने का ब्रेक लिया।'

अगर पहला पार्ट नहीं चलता तो दूसरा नहीं बनता

यश ने आगे बताया, 'हमारे जो बेस्ट पोर्शन थे, वो सेकंड हाफ में थे। जो कि चैप्टर 2 में देखने को मिलता है। इसलिए हम लोग चैप्टर 1 के लिए चिंतित थे। क्योंकि, अगर पहला पार्ट नहीं चला, तो हम चैप्टर 2 कभी बना ही नहीं पाएंगे। वो ऐसा खतरा था, जो हमें मोल लेना पड़ा। मुझे पता है कि उनके पास ढेर सारी टेक्नोलॉजी है, बजट है। मगर हर बार ये सिर्फ टेक्नोलॉजी की बात नहीं होती। कॉन्टेंट मायने रखता है। वो लोग भी कुछ अलग देखना चाहते हैं। वो दूसरे कल्चर को जानना चाहते हैं। वो हमारे हीरोज को देखना चाहते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो