Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे सौरव गांगुली, इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के सीजन 2 में आएंगे नजर!

खाकी: द बंगाल चैप्टर को लेकर सौरव गांगुली के कैमियो की अटकलें तेज हैं। नीरज पांडे के बयान के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। जानें पूरी खबर।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 12:49:57

एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे सौरव गांगुली, इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के सीजन 2 में आएंगे नजर!

2022 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज के दूसरे सीजन की अब आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर हाल ही में सौरव गांगुली की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। चर्चा यह भी थी कि गांगुली इस सीरीज में कैमियो कर सकते हैं।

‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ – नए सीजन की पुष्टि

दूसरे सीजन की कहानी बिहार से आगे बढ़कर बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और इसका नाम ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ रखा गया है। हाल ही में नीरज पांडे ने एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इस नए सीजन को लेकर कई बातें साझा कीं।

जब उनसे सौरव गांगुली की इस सीरीज में संभावित भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “जहां तक सौरव की बात है… देखते रहिए।” इस बयान के बाद नीरज पांडे और पूरी कास्ट हंसने लगी, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बढ़ी अटकलें

नीरज पांडे के बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सौरव गांगुली इस सीरीज में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, अब तक सीरीज के मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगर सौरव गांगुली की बात करें तो वह बंगाल के रहने वाले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रह चुके हैं। वर्ष 2000 में उन्हें टीम इंडिया का कप्तान चुना गया था और उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की थीं।

'खाकी: द बिहार चैप्टर' की सफलता और नया सीजन


नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस वेब सीरीज में करण टैकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह कहानी आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की रियल लाइफ पर आधारित थी और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 रही। अब इस हिट सीरीज का अगला भाग ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ के रूप में दर्शकों के सामने आने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका