न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सूर्यवंशी’ का गाना और ‘तड़प’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, वेबसीरीज ‘अक्कड़-बक्कड़ रफूचक्कर’ का टीजर भी देखें

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली के अगले दिन यानि 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। पिछले दिनों फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 2:56:30

‘सूर्यवंशी’ का गाना और ‘तड़प’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, वेबसीरीज ‘अक्कड़-बक्कड़ रफूचक्कर’ का टीजर भी देखें

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली के अगले दिन यानि 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। पिछले दिनों फिल्म का पहला गाना 'आईला रे आईला' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। बुधवार को 'सूर्यवंशी' का दूसरा गाना 'मेरे यारा' रिलीज हो गया है। गाने में अक्षय-कैटरीना की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाने को नीति मोहन और अरिजीत सिंह ने गाया है। लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं। म्यूजिक कौशिक-गुड्डू-आकाश ने कंपोज किया है। गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाने में अक्षय-कैटरीना की लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें शादी से लेकर बच्चा होने के बाद उसके बड़े होने तक की कहानी को कवर किया है। अक्षय ने इस सॉन्ग के क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- ‘जब आप उसे लाखों में एक पाते हैं, तो आपका दिल मदद नहीं कर सकता लेकिन #MereYaaraa गाना, अब रिलीज हो चुका है। #सूर्यवंशी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। #बैकटूसिनेमा। सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। इसमें रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में दिखेंगे।

sooryavanshi movie,tadap movie,akkad bakkad rafuchakkar webseries,Akshay Kumar,bollywood news in hindi

सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म है तड़प

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। आज बुधवार को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया, जिसे देखने के बाद दर्शक फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हो गए हैं। ट्रेलर में अहान और तारा सुतारिया की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज किए जाने से पहले मेकर्स ने फैंस को अनोखे अंदाज में फिल्म के बारे में जानकारी दी। तारा ने अहान का एक इंट्रोडक्शन वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इसमें अहान को शर्टलेस दिखा ट्रेलर के इंतजार को बढ़ा दिया गया। अहान एक्शन करते जहां बेहद डैशिंग लग रहे हैं वहीं तारा की खूबसूरती भी देखते ही बन रही है। ट्रेलर से लग रहा है कि फिल्म का संगीत भी लाजवाब है। इसके डायरेक्टर मिलन लुथारिया हैं। अहान ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें खून सने चेहरे के साथ तारा से रोमांस करते दिख रहे हैं। ‘तड़प’ तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी।

sooryavanshi movie,tadap movie,akkad bakkad rafuchakkar webseries,Akshay Kumar,bollywood news in hindi

राज कौशल का आखिरी डायरेक्टोरियल वेंचर है अक्कड़...वेबसीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर क्राइम ड्रामा वेबसीरीज 'अक्कड़ बक्कड़ रफूचक्कर' का टीजर रिलीज कर दिया है। दिवंगत राज कौशल निर्देशित सीरीज रिफ्यूल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और 3 नवंबर को दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए तैयार है। इसमें एक मजेदार घोटाला देखने को मिलेगा, जिसकी झलक इसके टीजर में दिखी। अमन खान द्वारा लिखित वेबसीरीज राज कौशल का आखिरी डायरेक्टोरियल वेंचर है। विक्की अरोड़ा की मुख्य भूमिका के साथ-साथ इसमें अनुज रामपाल, स्वाति सेमवाल, मोहन अगाशे, शिशिर शर्मा और मनीष चौधरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। टीजर में भार्गव शर्मा और उसके दोस्त भारत का पहला नकली बैंक खोलने की योजना बनाते हैं और लोगों को इसमें पैसा जमा करने के लिए कहते हैं और वे इन पैसों के साथ भाग जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर