न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो अक्षय-रोहित ऐसे कर रहे हैं प्रमोशन! टोनी ने नेहा-रोहन को किया विश, जयपुर में हुआ शिरीन का निकाह

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। यह दिवाली के एक दिन बाद यानी 5 नवंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 2:10:46

...तो अक्षय-रोहित ऐसे कर रहे हैं प्रमोशन! टोनी ने नेहा-रोहन को किया विश, जयपुर में हुआ शिरीन का निकाह

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। यह दिवाली के एक दिन बाद यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ अक्षय व कैटरीना भी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। डेढ़ साल से भी ज्यादा के कोरोनाकाल के बाद यह पहली बड़ी फिल्म है जो थिएटर में आ रही है। अब कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया कि अक्षय प्रमोशन में किस अंदाज में नजर आए। कैटरीना वीडियो की शुरुआत में कहती हैं कि आज सूर्यवंशी का प्रमोशन शुरू कर रहे हैं और उन्होंने अक्षय और रोहित को इतना उत्साहित कभी नहीं देखा।

वे प्रमोशन में जाने के लिए उतावले हैं और फिर रोहित-अक्षय की ओर कैमरा घुमा देती हैं। जहां रोहित खिड़की के किनारे बैठे हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अक्षय उनकी गोद में सोते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही दोनों को पता चलता है कि वे कैमरे पर हैं तो रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहते हैं। अक्षय कहते हैं कि कैटरीना रिकॉर्ड मत करो, हमारी प्रतिष्ठा बरकरार रहेगी। दोनों उठकर भागने लगते हैं फिर भी कैटरीना कैमरा बंद नहीं करतीं। दौड़ते वक्त अक्षय गिर जाते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन लिखा, ''हमारे पहले दिन के प्रमोशन के लिए लड़कों के उत्साह को एक साथ देखें।' इस वीडियो पर अक्षय ने कमेंट किया, “कहते हैं कि डेढ़ साल से सूर्यवंशी का इंतजार, चंद पलों की शांति तो बनती है ना! लेकिन आप जैसे लोग परेशानी में डालना चाहते हैं। कोई चिंता नहीं।”

sooryavanshi movie,Akshay Kumar,katrina kaif,tony kakkar,neha kakkar,rohanpreet singh,shireen mirza,bollywood news in hindi

नेहा-रोहनप्रीत की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर टोनी ने दी बधाई

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की आज रविवार (24 अक्टूबर) को शादी की पहली सालगिरह है। इस खास मौके पर नेहा के भाई व सिंगर टोनी कक्कड़ ने बधाई देते हुए शादी की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो में नेहा और रोहन के साथ टोनी भी नजर आ रहे हैं। नेहा लाल रंग के शादी के जोड़े में सजी हुई हैं, उनके माथे पर सिंदूर है, वहीं रोहनप्रीत भी शेरवानी में हैं। टोनी इन दोनों के साथ खड़े हैं। तीनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कराहट है।

टोनी ने कैप्शन में लिखा, 'आप दोनों को एक साथ हजार साल की शुभकामनाएं, शादी की पहली सालगिरह मुबारक।' नेहा-रोहनप्रीत सिंह प्रथम वर्षगांठ के लिए बहुत उत्साहित हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले से ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था। नेहा ने चार दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे केट काटती दिखीं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही नेहा और रोहनप्रीत का गाना 'खड़ तैनूं मैं दस्सां' रिलीज हुआ था।

sooryavanshi movie,Akshay Kumar,katrina kaif,tony kakkar,neha kakkar,rohanpreet singh,shireen mirza,bollywood news in hindi

शिरीन मिर्जा व हसन सरताज की शादी की फोटो हो रहीं वायरल

स्टार टीवी के मशहूर शो ये है मोहब्बतें में काम कर चुकीं शिरीन मिर्जा ने शनिवार (23 अक्टूबर) को जयपुर में बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ निकाह किया। उनकी शादी की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिरीन लाल जोड़े और हैवी ज्वैलरी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक फोटो में वे हसन के कंधे पर सिर रखकर आराम कर रही हैं। शिरीन ने शादी से जुड़ी कई फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। शादी में दिव्यांका त्रिपाठी, अली गोनी, कृष्णा मुखर्जी, विवेक दहिया सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।

शिरीन ने लाल शरारा पहना था। साथ ही उन्होंने आउटफिट से मैचिंग करती हुई ज्वैलरी कैरी की थी। हसन ने ऑफ व्हाइट शेरवानी और पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने शेरवानी के साथ कंधे पर सफेद दुपट्टा भी ले रखा था। दिव्यांका पति विवेक दहिया के साथ थीं। दिव्यांका ने डार्क पिंक साड़ी और हैवी ज्वैलरी पहन रखी थी। शिरीन ने प्री-वेडिंग सेरेमनी की भी कुछ फोटो शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव