न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सूरज की मूवी ‘केसरी वीर’ का टीजर आया सामने, ‘छावा’ के लिए प्रयागराज पहुंचे विक्की ने गंगा में लगाई डुबकी

एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली ने साल 2015 में आई एक्शन-रोमांटिक फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 7:33:20

2 News : सूरज की मूवी ‘केसरी वीर’ का टीजर आया सामने, ‘छावा’ के लिए प्रयागराज पहुंचे विक्की ने गंगा में लगाई डुबकी

एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली ने साल 2015 में आई एक्शन-रोमांटिक फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था। सूरज अब ‘केसरी वीर’ नाम की फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका टीजर आज गुरुवार (13 फरवरी) को सामने आ गया। सूरज लगभग चार साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आखिरी बार वे साल 2021 में फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में दिखे थे। ये एक म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म थी, जिसे स्टेनली डी कोस्टा ने डायरेक्ट किया था।

जानकारी के अनुसार सूरज ‘केसरी वीर’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस में उनकी हैमस्ट्रिंग जल गई। पायरोटेक्निक विस्फोट से होने वाले तेज दर्द और जलन के बावजूद सूरज ने ब्रेक लेने से इंकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग जारी रखी। ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी हैं। फिल्म में सूरज ‘हमीरजी गोहिल’ का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।

टीजर में सुनील भी युद्ध में सूरज का साथ दे रहे हैं। विवेक मूवी में निगेटिव रोल में हैं। 1 मिनट 47 सैकंड के टीजर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, “अहिंसा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन धर्म की रक्षा के लिए हिंसा उससे भी बड़ा धर्म है।” फिल्म में आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है। सोशल मीडिया पर आकांक्षा काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन (10 लाख) फॉलोअर्स हैं। ‘केसरी वीर’ 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी सामने आएगा।

‘छावा’ की रिलीज से पहले विक्की लगातार कर रहे हैं धार्मिक स्थलों का दौरा

विक्की कौशल इन दिनों 'छावा' मूवी के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्की आज गुरुवार (13 फरवरी) को प्रयागराज में जारी महाकुंभ में पहुंचे। विक्की ने यहां आम श्रद्धालुओं की तरह मां गंगा को प्रणाम कर डुबकी लगाई और खुद आरती गाकर आराधना की। विक्की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विक्की ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था। यहां आकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इससे पहले विक्की 'छावा' में अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, शिरडी साईं बाबा मंदिर और 12वें शिव ज्योतिर्लिंग, एलोरा गुफाओं के पास स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थानों और मंदिरों का दौरा कर चुके हैं।

'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। फिल्म में विक्की संभाजी की भूमिका में हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी महारानी येसुबाई बनी हैं। अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में कहर बरपाएंगे। सहायक भूमिका में विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा है।

इस हिंदी पीरियड ड्रामा का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है। 'छावा' के संगीतकार एआर रहमान हैं। साल 2015 में फिल्म 'मसान' में बेहतरीन किरदार निभाकर लोगों की नजर में आए विक्की ने ‘छावा’ के लिए काफी मेहनत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड