न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सूरज की अगली फिल्म में ये एक्टर होगा ‘प्रेम’, शमिता ने शादी और सिंगल रहने के सवाल पर दिया जवाब

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ‘मैंने प्यार किया,’ ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘विवाह’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 2:12:57

2 News : सूरज की अगली फिल्म में ये एक्टर होगा ‘प्रेम’, शमिता ने शादी और सिंगल रहने के सवाल पर दिया जवाब

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ‘मैंने प्यार किया,’ ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘विवाह’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी पारिवरिक म्यूजिकल हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों में सलमान खान ने ‘प्रेम’ का किरदार अदा किया है। अब सूरज एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें ‘प्रेम’ के रूप में सलमान के बजाय आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। सूरज ने एक हालिया इंटरव्यू में यह खुलासा करने के साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारी भी शेयर की और आयुष्मान की खूब तारीफ की। सूरज ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि हम इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं और कहानी भी मुंबई पर बेस्ड है।

आयुष्मान एक मेहनती और शानदार अभिनेता हैं। असली बात यह है कि सही कहानी को सही तरीके से पेश करना और सही कलाकारों के साथ काम करना जरूरी होता है। मेरी फिल्मों में हमेशा कई कलाकार होते हैं, इस बार भी ऐसा ही है। हर फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मुझे थोड़ी घबराहट होती है, यह एहसास मेरी पहली फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से लेकर अब तक बना हुआ है। एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरी टेंशन यह नहीं होती कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाएगी, बल्कि यह होती है कि मेरी कहानी या कोई सीन फैंस से जुड़ पाएगा या नहीं। मेरे लिए चाहे वह फिल्म हो या वेब सीरीज सबसे जरूरी बात यह है कि जो दुनिया मैं बनाता हूं वह असली लगे, नकली नहीं।

जो भी इसे देखे, उसे ऐसा महसूस होना चाहिए कि यह बिल्कुल मेरे घर जैसा है। यही मेरे लिए सबसे बड़ा जरूरी हिस्सा है। मैं केवल उन कहानियों को बताना चाहता हूं जिन्हें मैं खुद समझता हूं। भले ही अलग-अलग तरह की फिल्में बनाना जरूरी हो, लेकिन पारिवारिक फिल्में मेरे लिए खास अहमियत रखती हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी।

सूरज ने सलमान के साथ फिर से काम करने को लेकर कहा कि हम दोनों एक कहानी पर काम कर रहे हैं। सलमान को जेहन में रखकर इसे लिखा जा रहा है। अब उनकी उम्र के हिसाब से स्क्रिप्ट प्लान करनी पड़ रही है, क्योंकि समय के साथ-साथ ‘प्रेम’ को मैच्योर लव स्टोरी में दिखाना पड़ेगा, जोकि थोड़ा चैलेंजिंग हो रहा है। लेकिन हम दोनों इस मामले पर चर्चा करते रहते हैं और सबकुछ ठीक रहा तो फैंस को ‘प्रेम’ के रूप में सलमान की वापसी जल्द दिखेगी।

sooraj barjatya,filmmaker sooraj barjatya,director sooraj barjatya,ayushmann khurrana,sharvari wagh,Salman Khan,shamita shetty,actress shamita shetty,Shilpa Shetty,kapil sharma show

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बहन शिल्पा शेट्टी के साथ पहुंची थीं शमिता शेट्टी

हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इसमें शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने भाई एक्टर साकिब सलीम के साथ मेहमान बनकर पहुंचीं। शो में जमकर मस्ती हुई। इसी दौरान शमिता ने अपनी शादी के बारे में भी बात की। होस्ट कपिल शर्मा ने 46 साल की हो चुकीं शमिता से पूछा कि क्या अब भी उनके परिवार वाले शादी का दबाव डालते हैं? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “नहीं, अब वो टाइम चला गया। मम्मी ने भी अब बोलना छोड़ दिया है।

इस पर शिल्पा ने हंसते हुए कहा, “हम तो इसे बोल-बोलकर थक गए हैं। डेटिंग ऐप्स यूज करने को कहते हैं, लेकिन ये सुनती ही नहीं।” बाद में शमिता ने सिंगल रहने की वजह बताते हुए कहा कि आज के दौर में सच्चा प्यार मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। लगता है अब सच्चा प्यार होता ही नहीं है इसलिए मैं अब सिंगल रहना ही पसंद करती हूं।

हालांकि शिल्पा ने कहा कि वो अब भी शमिता के लिए लड़का ढूंढ़ रही हैं और चाहती हैं कि वो जल्द से जल्द शादी करके सैटल हो जाएं। बता दें कि शमिता का नाम एक्टर राकेश बापट से जुड़ा था। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हुई थी। कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। शमिता को फिल्मों में शिल्पा जैसी सफलता नहीं मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी