न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू ने ‘फतेह’ को लेकर की यह घोषणा तो खुश हुए फैंस, इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया से ली विदाई

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल में गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने गए। उन्होंने हजारों जरूरतमंदों की किसी न किसी तरह से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 7:31:07

2 News : सोनू ने ‘फतेह’ को लेकर की यह घोषणा तो खुश हुए फैंस, इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया से ली विदाई

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल में गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने गए। उन्होंने हजारों जरूरतमंदों की किसी न किसी तरह से मदद की थी। सोनू ने अब एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल सोनू शनिवार (14 दिसंबर) को अहमदाबाद में #DrugFreeFuture के तीसरे सीजन का सपोर्ट करने के लिए गिफ्ट सिटी रन में शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और नशीली दवाओं के गलत इस्तेमाल के मुद्दे से निपटना है।

सोनू ने एएनआई के साथ बातचीत में अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘फतेह’ के कलेक्शन को वृद्धाश्रम और अनाथालयों को दान करने की प्लानिंग शेयर की। सोनू ने कहा कि ‘फतेह’ साइबर क्राइम पर बेस्ड है। जहां लोग हर दिन साइबर धोखाधड़ी का सामना करते हैं। इसलिए यह उस विषय पर एक एक्शन फिल्म है। यह लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करेगी। ‘फतेह’ देश के लोगों के लिए बनाई गई फिल्म है। हम फिल्म के कलेक्शन को वृद्धाश्रम और अनाथालयों में भेजने की कोशिश करेंगे।

बता दें ‘फतेह’ साहस और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है। यह कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों के साथ हुए साइबर अपराध के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इसे शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इसमें सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडिस, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाएं हैं। ‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह डायरेक्टर के रूप में सोनू की पहली फिल्म है।

sonu sood,actor sonu sood,fateh movie,corona period,sonu fateh,sonu old age home,vijay khare,bhojpuri actor vijay khare,vijay khare death

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक विजय खरे का 72 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक विजय खरे का निधन हो गया। उन्होंने रविवार (15 दिसंबर) तड़के बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में दम तोड़ दिया। भोजपुरी में 300 और हिंदी सिनेमा में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले मुजफ्फरपुर निवासी विजय 72 साल के थे। वे पिछले कुछ समय से किडनी रोग से परेशान थे। उनका उपचार चल रहा था।

विजय ने 'माई', ‘दूल्हा गंगा पार के’, 'गंगा किनारे मोरा गांव', ‘पिया के घर’ और 'हमरा से बियाह करबा' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्हें ‘गब्बर सिंह’ के एक खास रोल के लिए जाना जाता है। साल 2019 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘रईसजादा’ सन 1976 में रिलीज हुई थी, जिसके हीरो राकेश रोशन थे।

उसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ‘कालका’, जितेंद्र के साथ ‘बलिदान’, धर्मेंद्र के साथ ‘लोहा’ सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए। उन्हें अपने पैतृक शहर मुजफ्फरपुर से विशेष लगाव था। उन्होंने हमेशा नए कलाकारों को प्रोत्साहित किया। उत्तर बिहार के कलाकारों को मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री