न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोहेल के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं मलाइका, वीडियो वायरल, कपिल के शो में इसलिए नहीं जाते ‘शक्तिमान’

अभिनेता व फिल्ममेकर सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के बेटे निरवान 24 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 2:29:43

2 News : सोहेल के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं मलाइका, वीडियो वायरल, कपिल के शो में इसलिए नहीं जाते ‘शक्तिमान’

अभिनेता व फिल्ममेकर सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के बेटे निरवान 24 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने मिलकर पार्टी की। इसमें सोहेल के बड़े भाई सलमान खान, मलाइका अरोड़ा, फरदीन खान, बॉबी देओल और उनकी पत्नी, रितेश देशमुख व उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, अनिल कपूर, इब्राहिम अली खान, सुहाना खान, हुमा कुरैशी, सिद्धार्थ व उनकी पत्नी अदिति राव हैदरी, सिद्धांत चतुर्वेदी, अयान खान, मुकेश छाबड़ा, आयुष शर्मा सहित कई सितारों ने शिरकत की।

सलमान हमेशा की जैसे इस पार्टी में स्टाइलिश नजर आए, जहां उन्होंने सिंपल ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट पहना था। उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं। वह अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना रही थीं। भले ही मलाइका अब खान परिवार की बहू ना रही हों लेकिन अपने बेटे अरहान के लिए वो आज भी खान परिवार से जुड़ी हुई हैं।

इस मौके पर सोहेल और सीमा के दोनों बच्चे निरवान और युहान भी मौजूद थे। फरदीन ने ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और सफेद पैंट पहनकर अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया। सोशल मीडिया सेंसेशन और अधिकतर सेलेब किड्स के दोस्त ओरी भी नजर आए। उल्लेखनीय है कि सोहेल और सीमा का तलाक हो चुका है। हालांकि वे मिलकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के शो का कंटेंट डबल मीनिंग होता है : मुकेश खन्ना

अभिनेता मुकेश खन्ना अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। मुकेश को टीवी सीरियल ‘महाभारत’ और ‘शक्तिमान’ से खास पहचान मिली। वे बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इस बीच मुकेश ने दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो को लेकर अपनी राय रखी। मुकेश ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वे कपिल के शो का हिस्सा क्यों नहीं बनेंगे।

उन्होंने कहा कि कपिल ने मुझे कभी नहीं बुलाया। मुझे नहीं पता कि समस्या क्या थी। एक बार गूफी पेंटल ने मुझे फोन किया और बताया कि कपिल शो में ‘रामायण’ के कलाकारों को बुला रहे हैं तो शायद हमें भी बुलाया जाएगा। फिर वही हुआ। कपिल ने ‘महाभारत’ के कलाकारों को बुलाया लेकिन मुझे नहीं। मैंने पहले ही शो में न जाने का फैसला कर लिया था। मुझे उनका शो बदसूरत लगता है।

उनके अधिकांश संवादों में भी अस्पष्टता है। इस टुकड़े में कोई साहित्य नहीं है इसलिए मैंने गूफी से कहा कि मैं शो में नहीं आऊंगा। मुकेश ने ये भी कहा कि उन्हें कपिल के शो में किए जाने वाले मजाक से आपत्ति है। वो उसे सुनकर असहज हो जाते हैं। उनका कहना है कि शो का कंटेंट डबल मीनिंग होता है। लोग भले हंसते हैं मगर उन्हें ये जोक्स पसंद नहीं आते।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री