न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेज मुगलई बिरयानी : लंच या डिनर में ट्राई कर सकते हैं लाजवाब स्वाद वाली यह डिश #Recipe

मुगलई फूड काफी पसंद किया जाता है। वेज मुगलई बिरयानी एक ऐसी डिश है जो कि नॉनवेज और वेज दोनों तरह से बनाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 4:29:17

वेज मुगलई बिरयानी : लंच या डिनर में ट्राई कर सकते हैं लाजवाब स्वाद वाली यह डिश #Recipe

मुगलई फूड काफी पसंद किया जाता है। वेज मुगलई बिरयानी एक ऐसी डिश है जो कि नॉनवेज और वेज दोनों तरह से बनाई जा सकती है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए अलग-अलग तरह की सब्जियां काम ली जाती है। आप अगर बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। वैसे तो आप जब चाहे इसे बनाकर खाएं, लेकिन हमारा मानना है कि कि किसी विशेष अवसर पर यह और भी रंग जमा देगी। यह खाकर लोगों के मुंह से सिर्फ और सिर्फ तारीफ निकलेगी। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि से इसे आराम से बना पाएंगे।

veg mughlai biryani,veg mughlai biryani lunch,veg mughlai biryani dinner,veg mughlai biryani ingredients,veg mughlai biryani recipe,veg mughlai biryani tasty,veg mughlai biryani delicious,veg mughlai biryani party,veg mughlai biryani guest

सामग्री (Ingredients)

चावल लंबे दाने वाले पके हुए – 2 1/2 कप
प्याज पतले कटे – 1/2 कप
टमाटर कटे – 3/4 कप
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1 टुकड़ा
तेजपत्ता – 1
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
साबुत जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
शिमला मिर्च – 1/2
गाजर – 1
मटर दाने – 1/4 कप
फली कटी – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

veg mughlai biryani,veg mughlai biryani lunch,veg mughlai biryani dinner,veg mughlai biryani ingredients,veg mughlai biryani recipe,veg mughlai biryani tasty,veg mughlai biryani delicious,veg mughlai biryani party,veg mughlai biryani guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले लंबे दाने वाले चावल को पकाएं और एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। इसके बाद प्याज के लंबे पतले टुकड़े काटें।
- फिर टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, फली, गाजर, शिमला मिर्च को काट लें।
- अब एक बर्तन में कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, फली को डालकर उबालें और पकने के बाद पानी निकालकर बाउल में अलग रखें।
- अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा, लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- मसाले चटकने लगें तो कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और चलाते हुए भूनें। 2-3 मिनट तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
- टमाटर नरम होने में 2-3 मिनट लगेंगे। टमाटर जब नरम हो जाएं तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर चम्मच की मदद से मिक्स कर दें और 1 मिनट पकाएं।
- इसके बाद उबली हुई सब्जियों को डालकर मिक्स करें और 1-2 मिनट तक पकने दें। अब तैयार मिश्रण को अलग रख दें।
- अब माइक्रोवेव बेकिंग डिश में चिकनाई लगाएं और एक कप चावल डालकर एक समान फैला लें।
- इसके ऊपर सब्जी का तैयार मिश्रण डालकर एक जैसा फैलाएं। फिर आखिर में डेढ़ कप चावल ऊपर डालकर लेयर बना लें।
- इस पर हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दें और हाई टेम्प्रेचर पर 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद बर्तन को माइक्रोवेव से बाहर निकाल लें। तैयार है वेज मुगलई बिरयानी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म