न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DU : गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 137 पदों के लिए लगाएंगे जोर

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों भर्ती निकाली है। रिक्तियों में सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ सहायक और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 6:29:02

DU : गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 137 पदों के लिए लगाएंगे जोर

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों भर्ती निकाली है। रिक्तियों में सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ सहायक और सहायक जैसे पद शामिल हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटwww.du.ac.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से चालू होगी और यह 27 दिसंबर तक चलेगी। अधिसूचना 12 दिसंबर को जारी की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 गैर-शिक्षण पदों को भरना है, जिसमें सहायक रजिस्ट्रार के लिए 11 पद, वरिष्ठ सहायक के लिए 46 पद और सहायक के लिए 80 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सहायक रजिस्ट्रार के लिए कम से कम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा 49 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ सहायक के लिए उम्मीदवारों के पास स्तर-4 में सहायक या समकक्ष के रूप में तीन वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु 35 वर्ष निर्धारित है। सहायक के लिए अभ्यर्थियों के पास जूनियर असिस्टेंट/समकक्ष पद पर दो वर्ष का अनुभव तथा टाइपिंग दक्षता के साथ स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है।

ये है आवेदन शुल्क

दिल्ली विश्वविद्यालय गैर-शिक्षण भर्ती के लिए आवेदकों को अपनी श्रेणी के आधार पर एक गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए सामान्य/अनारक्षित उम्मीदवारों को 1000 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व महिला उम्मीदवारों को 800 रुपए और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए देने होंगे।

ऐसे होगा चयन

प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू आधारित) में सामान्य अध्ययन, तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और उच्च शिक्षा संस्थानों के संचालन से जुड़े विषय शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक) में संबंधित पदों के विशेष ज्ञान से जुड़े विषयों पर प्रश्न होंगे। कौशल परीक्षा में सहायक और वरिष्ठ सहायक पदों के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता परीक्षण होगा। साक्षात्कार (केवल सहायक रजिस्ट्रार के लिए) में उम्मीदवार की व्यक्तित्व और पद के अनुकूलता का मूल्यांकन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं।
- "Non-Teaching Vacancy 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?