Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बेबी जॉन’ फेम कीर्ति सुरेश ने शेयर कीं शादी की प्यारी तस्वीरें, पत्नी संग झूमे राजामौली, वीडियो वायरल

‘बेबी जॉन’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने हाल ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी कर ली। कीर्ति ने आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 8:14:27

2 News : ‘बेबी जॉन’ फेम कीर्ति सुरेश ने शेयर कीं शादी की प्यारी तस्वीरें, पत्नी संग झूमे राजामौली, वीडियो वायरल

‘बेबी जॉन’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने हाल ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी कर ली। कीर्ति ने आज रविवार (15 दिसंबर) को ईसाई रीति-रिवाज से हुई शादी की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई। इनमें दूल्हा-दुल्हन एक साथ क्यूट बॉन्ड शेयर करते हुए दिख रहे हैं। कीर्ति ने लगभग 15 साल के प्यार को शादी के मजबूत बंधन में बदल दिया है। पहली तस्वीर में कीर्ति और उनके पति लिप लॉक कर रहे हैं।

इस दौरान कीर्ति लॉन्ग फ्लोर लेंथ व्हाइट गाउन में खूबसूरत लग रही हैं तो एंटनी भी उन्हें ट्विन करते हुए दिखे। यह तस्वीर ड्रीमी है जिसे देख लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फोटो में कीर्ति राजकुमारी की तरह लग रही हैं। एक्ट्रेस ने हाथ में एक गुलदस्ता ले रखा है। उनकी बगल में उनके पिता नजर आ रहे हैं। कीर्ति की खुशी साफ झलक रही है। एक तस्वीर में कीर्ति और एंटनी एक-दूसरे के हाथों को थामे हुए हैं और उनकी निगाहें एक-दूसरे से हट नहीं रही है।

एक और तस्वीर में दुल्हन को लेने आए एंटनी का जबरदस्त अंदाज है। एक तस्वीर में कीर्ति और एंटनी अपने पेट डॉग पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें दोनों ने 12 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से गोवा में शादी की थी। उल्लेखनीय है कि ‘बेबी जॉन’ कीर्ति की पहली हिंदी फिल्म है। यह क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डायरेक्टर राजामौली ने पत्नी के साथ शानदार डांस से भतीजे की शादी में बांधा समां

साउथ इंडियन डायरेक्टर एसएस राजामौली ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। वे अब 1000 करोड़ की मूवी SSMB 29 पर काम कर रहे हैं। राजामौली ने हाल ही में अपने परिवार के एक फंक्शन में जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजामौली हाल ही में परिवार समेत भतीजे सिम्हा के एक प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राजामौली और उनकी पत्नी रामा दोनों तेलुगू गाने ‘लंचकोस्तवा’ पर पूरे जोश के साथ थिरक रहे हैं। इस गाने को ओरिजनली रवि तेजा और असिन पर फिल्माया गया है। गाना ‘अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्मई’ फिल्म का है। साल की शुरुआत में राजामौली और रामा ने एक और पारिवारिक शादी में ‘अंडामैना प्रेमा रानी’ गाने पर भी डांस किया था।

उस परफॉर्मेंस का एक वीडियो उनके रिहर्सल फुटेज के साथ शेयर किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजामौली SSMB 29 में बिजी हैं, जिसमें महेश बाबू हीरो हैं। इस फिल्म का टाइटल ‘गरुड़’ हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका